5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कन्हैया पद दंगल में दी प्रस्तुति

कन्हैया पद दंगल में दी प्रस्तुति
less than 1 minute read
Google source verification
पदों की प्रस्तुति देते गायन पार्टी।

मलारना डूंगर के तारनपुर में पदों की प्रस्तुति देते गायन पार्टी।

मलारना डूंगर. उपखण्ड के तारनपुर पंचायत मुख्यालय पर सोमवार को तीन दिवसीय कन्हैया पद दंगल शुरू हुआ। सोमवार को करौली जिले के झारेड़ा से आई गायन पार्टी एव मेडिया रमसी मीणा, लालारामपुरा के मेडिया धवलेराम व रिछोटी के मेडिया कमलेश मीणा ने पदों की प्रस्तुति दी। आयोजन से जुड़े हेमराज मीणा ने बताया कि मंगलवार 22 जनवरी को भी गायन पार्टियां पदों की प्रस्तुति देंगी। 23 जनवरी को कन्हैया दंगल होगा।


बूंदाबांदी से व्यवधान
सोमवार को दोपहर बाद मौसम में बदलाव के साथ ही बूंदाबांदी शुरू होने से तारनपुर में आयोजित पद दंगल में भी व्यवधान हुआ। हवा के साथ बूंदे आने से लोग पांडाल से उठ कर सुरक्षित स्थान पर चले गए। ऐसे में गायन पार्टियों को भी अपनी प्रस्तुति रोकनी पड़ी।


कन्हैया गीत दंगल आज
सवाईमाधोपुर. गंभीरा गांव में मंगलवार को ग्रामीणों के तत्वावधान में कन्हैया गीत दंगल व भण्डार होगा। आयोजकों ने बताया कि सुबह दस बजे से कन्हैया गीत दंगल व 11 बजे से भण्डार का आयोजन किया जाएगा।

बड़ी खबरें

View All

सवाई माधोपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग