
सवाईमाधोपुर. क्षेत्र में शुरू की गई धन्यवाद यात्रा में उपस्थित विधायक दानिश अबरार।
भाड़ौती. विधायक दानिश अबरार ने कस्बा सहित आस-पास के गांवों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने लोगों की समस्याएं सुनकर संबंधित विभागीय अधिकारियों को निस्तारण के निर्देश दिए। इस दौरान विधायक का जगह-जगह पर ग्रामीणों ने स्वागत किया। इस अवसर पर कस्बा में विधायक दानिश अबरार का एनएसयूआई ब्लॉक अध्यक्ष शक्ति सिंह मीणा, कांग्रेस जिला सचिव फिरोज खान, गंभीरा पूर्व सरपंच घमंडी लाल मीणा सहित कई पंच पटेल ग्रामीणों ने स्वागत किया। इस दौरान विधायक के साथ सभी विभाग के अधिकारी भी मौजूद थे। विधायक ने गम्भीरा, शेषा, गोज्यारी, भूखा, सागरवासा सहित दर्जनों गांवों का दौरा किया।
गांव व ढाणियों में पहुंची धन्यवाद यात्रा : सवाई माधोपुर. विधायक दानिश अबरार द्वारा शुरू की गई धन्यवाद यात्रा शुक्रवार को गंभीरा, गौज्यारी, सांगरवासा, भूखा, मलारना डूंगर, खोहरी, बहतेड़, मोहम्मदपुर व डिडवाड़ा आदि गांवों व ढाणियों में पहुंची। इस अवसर पर अबरार ने विधानसभा चुनाव में मिले जनसमर्थन के लिए सभी का आभार जताया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता का कर्ज मैं जनता के सुख. दु:ख में हमेशा साथ खड़ा रहकर भागीदारी निभाउंगा।
Published on:
09 Feb 2019 02:01 pm
