5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पदोन्नति आदेश शीघ्र होंगे जारी

गंगापुरसिटी . वेस्ट सेंट्रल रेलवे एम्पलाइज यूनियन की मंडल रेल प्रबंधक कोटा के साथ स्थाई वार्ता तंत्र की डीआरएमयूसी जोशी की अध्यक्षता में हुई बैठक में रेल कर्मचारियों की समस्याओं पर चर्चा हुई। इसमें सहायक लोको पायलटों के सीनियर सहायक लोको पायलट में पदोन्नति आदेश शीघ्र जारी करने पर सहमति बनी।
less than 1 minute read
Google source verification
gangapurcity news

पदोन्नति आदेश शीघ्र होंगे जारी

गंगापुरसिटी . वेस्ट सेंट्रल रेलवे एम्पलाइज यूनियन की मंडल रेल प्रबंधक कोटा के साथ स्थाई वार्ता तंत्र की डीआरएमयूसी जोशी की अध्यक्षता में हुई बैठक में रेल कर्मचारियों की समस्याओं पर चर्चा हुई। इसमें सहायक लोको पायलटों के सीनियर सहायक लोको पायलट में पदोन्नति आदेश शीघ्र जारी करने पर सहमति बनी।


कुछ सहायक लोको पायलटों के सर्विस रिकॉर्ड नहीं होने के कारण आदेश जारी नहीं हो पा रहे थे, लेकिन अब विसंगति दूर करने के लिए प्रशासन ने सहमति दी है। इसी प्रकार 127 लोको पायलटों को सातवें वेतन आयोग के अनुसार वेतन निर्धारण के लिए भी लेखा विभाग ने सहमति दे दी है।

अब आदेश शीघ्र जारी होंगे। महामंत्री मुकेश गालव और मंडल अध्यक्ष एस.के. भार्गव ने कर्मचारियों की समस्याओं पर तुरंत निर्णय देने की मांग की। मंडल उपाध्यक्ष नरेंद्र जैन ने बताया कि लोको पायलटों के गंगापुर से कोटा के म्युचुअल स्थानांतरण के आदेश भी जारी हो जाएंगे। ट्रेक मैनों की यूनिटों में उनके रेस्ट करने और खाने-पीने की समस्या पर गैंग रेस्ट रूम बनवाने के लिए वरिष्ठ मंडल इंजीनियर मनीष शुक्ला ने आदेश जारी किए हैं।

साथ ही समपार फाटक पर काम करने वाले गेटमैनों के लिए पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित करने के आदेश जारी हुए हैं। सभी गेटमेनों के ड्यूटी रोस्टर 8 घंटे का करने के लिए यूटीवी की गणना कर कार्रवाई की जाएगी। बैठक में लोको शाखा सचिव राजेश चाहर, यातायात शाखा अध्यक्ष हरिप्रसाद मीणा, इंजीनियरिंग शाखा सह सचिव ब्रजेश जागा, इरशाद खान, जीपी सिंह, राकेश मित्तल, एसडी धाकड़, प्रदीप शर्मा, अशोक शर्मा, लोकेन्द्र मीणा आदि ने भाग लिया।

बड़ी खबरें

View All

सवाई माधोपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग