
अशोक बैरवा
सवाईमाधोपुर. जिले के खण्डार विधानसभा क्षेत्र से इस बार फिर कांंग्रेस के टिकट पर अशोक बैरवा ने सोमवार को नामांकन पत्र के साथ सम्पत्ति का ब्योरा दिया। शपथ पत्र के अनुसार उनके पास करीब 1 करोड़ 83 लाख की संपत्ति है।
अशोक बैरवा, 52 साल
विधानसभा क्षेत्र: खण्डार
शिक्षा: एमकॉम: पेशा-सेवानिवृत्त लेखाकार
कुल संपत्ति: 1 करोड़ 83 लाख 25 हजार
हाथ में नगदी 1 लाख 85 हजार रुपए, पत्नी के पास 1लाख 55 हजार, पुत्र के पास 85 हजार रुपए, बैंक में जमा 2 लाख 42 हजार 100 रुपए पत्नी के बंैक खाते में 8 हजार, पुत्र 4500 रुपए, तीन कार, सोना 92 ग्राम, पत्नी के पास 230 ग्राम कीमत, पुत्र के पास 50 ग्राम, कृषि भूमि 12 बीघा, पत्नी के पास 4 बीघा 10 बीस्वा, आवासीय मकान स्वयं के पास भिवाड़ी, जयपुर, सवाईमाधोपुर, कुशालीपुरा में, पत्नी के नाम एक जयपुर में, सवाईमाधोपुर है। इस प्रकार कुल 1 करोड़ 42 लाख 25 हजार स्वयं की व पत्नी की 41 लाख की सम्पति। कुल सम्पति 1 करोड़ 83 लाख 25 हजार रुपए।
खण्डार विधानसभा क्षेत्र अंतिम दिन उमड़े प्रत्याशी
खण्डार. विधानसभा चुनाव के अंतिम दिन सोमवार को खण्डार विधानसभा क्षेत्र में सात प्रत्याशियों ने रिटर्निंग अधिकारी के समक्ष उपस्थित होकर नामांकन दाखिल किया। इस दौरान समता पार्टी से रामजीलाल महावर, बसपा से रामप्रसाद बैरवा, भारतीय युवा शक्ति पार्टी से हरिप्रसाद रैगर, राष्ट्रीय जनसंघ पार्टी से आशाराम गहलोत ने नामांकन दाखिल किया। इसी प्रकार निर्दलीय से बलराम बड़ौदिया, नाथूलाल रैगर, चिरंजीलाल बैरवा ने नामांकन किया। उधर, रिटर्निंग कार्यालय में निर्वाचन विभाग के समय अनुसार सुबह 11 बजे से लेकर 3 बजे तक का था । लेकिन दो लोग तीन बजकर 5 मिनट पर आए जिन्हें रिटर्रिंग अधिकारी ने समय हो जाने पर नामांकन दाखिल नही करने दिया।
Published on:
20 Nov 2018 12:35 pm
