
मलारना डूंगर रेल दुर्घटना की सूचना पर मलारना स्टेशन पहुंचे बचाव कर्मी।
मलारना डूंगर. दिल्ली-मुम्बई रेलवे लाइन स्थित लालपुर उमरी व नारायणपुर टटवाड़ा रेलवे स्टेशनों के बीच स्थित गेट नम्बर 173 पर स्कूल वेन के ट्रेन की चपेट में आने की सूचना मिलते ही रेल कर्मियों में हड़कम्प मच गया। 4 बजकर 45 मिनट पर अचानक सायरन बजट ही गंगापुरसिटी से कोटा तक अधिकारियो से लेकर कर्मचारियों के हाथ पैर फूल गए। बाद में रेलवे के अधिकारियों ने इसे मॉक ड्रिल बताया तो सांस में सांस आई। दुर्घटना की सूचना पर देखते ही देखते दुर्घटना से निपटने के लिए मेडिकल टीम राहत कार्यों के लिए घटना स्थल की ओर दौड़ पड़े। घटना स्थल के पास वाले रेलवे स्टेशन पर राहत व बचाव कार्य शुरू हो गए। मेडिकल यूनिट भी मौके पर पहुंच गई। डॉ. सतवीर डूडी चिकित्सा यूनिट हैड के नेतृत्व में चिकित्सा दल के सदस्य घायलों के उपचार के लिए तैयार नजर आए। इसके अलावा दुर्घटना से बचाव व राहत कार्यों से जुड़े अन्य अधिकारी व कर्मचारी भी मौके पर पहुंच कर अलर्ट नजर आए।
इस दौरान डॉ. रामनिवास मीणा वरिष्ठ मण्डल अधिकारी कोटा भी जनशताब्दी ट्रेन से मलारना स्टेशन पहुंचे व व्यवस्थाओं का जायजा लिया।दुर्घटना की सूचना पर इंजीनियरिंग आईएन आरकेतिवारी, सहायक मंडल दूरसंचार अभियंता सुमित्रा चौहान, परिवहन निरीक्षक राजेंद्र कुमार मंगल भी मौके पर पहुंचे। जब रेल कर्मियों को अधिकारियों द्वारा मॉक ड्रिल की सूचना दी गई जब कहीं रेल कर्मियों ने राहत की सांस ली। (निसं)
Published on:
18 Nov 2018 02:19 pm
