5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रेलवे ने दी टे्रकमैनों को सौगात, हार्ड ड्यूटी अलांउस में वृद्धि को दी स्वीकृति

रेलवे ने दी टे्रकमैनों को सौगात, हार्ड ड्यूटी अलांउस में वृद्धि को दी स्वीकृति
2 min read
Google source verification
patrika

सवाईमाधोपुर रेलवे स्टेशन।

सवाईमाधोपुर. दिन रात यात्रियों की सुरक्षा के लिए रेलवे ट्रेक, रेलवे फाटकों पर तैनात रहने वाले कीमैन, टे्रकमैनों आदि के लिए खुशखबरी है। अब जल्द ही उन्हें पहले की तुलना में अधिक हार्ड ड्यूटी अलांउस मिलने लगेगा। रेलवे बोर्ड ने गत दिनों इसकी स्वीकृति जारी कर दी है और अलाउंस में वृद्धि के लिए वित्त मंत्रालय को प्रस्ताव भेज दिया है। अगर सब कुछ ठीक रहा तो जल्द ही अलाउंस में वृद्धि हो जाएगी।

यह रहेंगी नई दरें
वर्तमान में कीमैन को हार्ड ड्यूटी अलाउंस के रूप में 2700 रुपए, स्पेशल क्लास गेट अलाउंस एक हजार रुपए व टे्रकमैन को 2700 रुपए दिया जाता है। अब नए प्रस्ताव के अनुसार कीमैन को हार्ड ड्यूटी अलाउंस के रूप मेें 6000 रुपए, स्पेशल क्लास गेट अलाउंस 4100 व टे्रक मैन को 4100 रुपए अलाउंस दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त आर्टीजन स्टाफ को भी अब से 2700 रुपए अलाउंस प्रतिमाह दिया जाएगा।

आठ लाख कर्मचारियों को होगा लाभ
अलाउंस की नई दरें लागू होने से देश भर में करीब आठ लाख रेलकर्मी लाभांवित होंगे। वहीं कोटा मण्डल में करीब 6 हजार रेलकर्मियों को इससे लाभ मिलेगा। इससे रेलवे पर करीब 222 करोड़ का अतिरिक्त भार पड़ेगा। गौरतलब है कि सालों से रेलवे की विभिन्न ट्रेड यूनियनों की ओर से हार्ड ड्यूटी अलाउंस में वृद्धि करने की मांग की जा रही थी।

वेस्ट सेंट्रल रेलवे मजदूर संघ की बैठक
वेस्ट सेंट्रल रेलवे मजदूर संघ की जिला शाखा के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को सहायक मण्डल अभियंता कार्यालय पर ट्रेकमैन, कीमैन आदि कार्मिकोंं के साथ बैठक की और कार्मिकों को हार्ड ड्यूटी अलाउंस में वृद्धि को रेलवे बोर्ड की स्वीकृति मिलने के बारे में जानकारी दी। बैठक में रेलकर्मियों की समस्याओं पर भी चर्चा की गई। इस दौरान रतनलाल मीणा, एसपी शर्मा, जीपी मंगल आदि मौजूद थे।

स्वीकृति मिलने की उम्मीद

रेलवे बोर्ड की ओर से हार्ड ड्य़ूटी अलाउंस में वृद्धि को स्वीकृति मिल गई है। अब इस प्रस्ताव को वित्त मंत्रालय को भेजा गया है। जल्द ही वित्त मंत्रालय से स्वीकृति मिलने की उम्मीद है।
रतनलाल मीणा, सहायक मण्डल अभियंता, इंजीनियरिंग विभाग, रेलवे, सवाईमाधोपुर

बड़ी खबरें

View All

सवाई माधोपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग