
हिण्डौनसिटी. Rajasthan Election 2023 : क्षेत्र से विधानसभा चुनाव के लिए टिकट किसे मिलेगा। इसके लिए राजनीतिक दल चुनावी वार रूम में मंथन कर रहे हैं। लेकिन टिकट के दावेदार सोशल मीडिया पर पोल करवा कर खुद की दमदारी दिखा रहे हैं। एक दावेदार के इस प्रयोग के बाद अन्य दावेदारों में भी दूसरे से ज्यादा ताकत दिखाने की होड़ लगी है। टिकट की मनौती से ऊपर उठकर दावेदार कौन बनेगा आगामी विधायक के लिए जनता की बीच स्वयं की पसंद को परख रहे हैं और सोशल मीडिया पर साझा कर रहे हैं।
राज्य में विधानसभा चुनाव की रणभेरी का समय नजदीक है, लेकिन टिकट के दावेदारों का दम दिखाने का सिलसिला बीते कई महीनों से चल रहा है। खास तौर पर सूबे में सरकार चला रही कांग्रेस का टिकट चाहने वाले पार्टी के दफ्तर में चक्कर लगाने से लेकर सोशल मीडिया अखाड़े में ताल ठोक रहे हैं। पार्टी के पर्यवेक्षकों की क्षेत्र में दो तीन दौर की बैठक और टिकट के लिए आवेदन जमा करने बाद से सोशल मीडिया पर चुनावी रण की रंगत और बढ़ गई है।
दावेदार सोशल मीडिया पोल में स्वयं को अन्य से ज्यादा जनता की पसंद होने का पार्टी नेताओं को भी संदेश देने का भी मौका नहीं छोड़ रहे हैं। राज्य में हर बार बदलाव के चलते विपक्षी पार्टी भाजपा में भी टिकट के दावेदारों की फेहरिस्त लम्बी है। लेकिन भाजपा के आला नेता खुद कई स्तरों पर सर्वे करवा जनता के बीच दावेदारों की मजबूती और पसंद टटोल रहे हैं। हालांकि क्षेत्रीय और चुनावी सीजन की पार्टियां में टिकट के लिए अभी दावेदारी और दमखम दिखाने का अखाड़ा नहीं सजा है। कमोबेश जिले की करौली, हिण्डौन, सपोटरा और टोडाभीम चारों विधानसभा सीटों से मौजूदा विधायक सोशल मीडिया अखाड़े में फॉलोअर्स के बूते वजूद दिखा रहे हैं। इसके लिए दावेदारों और मौजूदा जनप्रतिनिधियों ने स्वयं के सोशल मीडिया सेल प्रभारी बनाए हुए हैं।
Published on:
08 Oct 2023 02:21 pm
बड़ी खबरें
View Allसवाई माधोपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
