4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बजट व दिशा-निर्देश के अभाव में नहीं मनाया राजस्थान दिवस

बजट व दिशा-निर्देश के अभाव में नहीं मनाया राजस्थान दिवस
less than 1 minute read
Google source verification
राजस्थान स्थापना दिवस

राजस्थान स्थापना दिवस

सवाईमाधोपुर. कहने को तो शनिवार को राजस्थान स्थापना दिवस था। ऐसे में जिला मुख्यालय पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाना था, लेकिन शनिवार को सभी कार्यक्रम आचार संहिता की भेंट चढ़ गए। लोकसभा चुनाव आचार संहिता के चलते प्रशासन राजस्थान स्थापना दिवस को ही भूल गया और कोई कार्यक्रम का आयोजन नहीं किया।इधर, प्रशासनिक अधिकारी चुनाव की तैयारियों में व्यस्त थे। ऐसे में किसी भी अधिकारी को राजस्थान दिवस की याद तक नहीं आई। इससे जिला मुख्यालय पर लोगों में चर्चा रही।


दरअसल, प्रतिवर्ष राजस्थान दिवस के अवसर पर प्रशासन व पर्यटन विभाग की ओर से सवाईमाधोपुर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है, लेकिन इस बार लोकसभा चुनाव आचार संहिता, बजट एवं उच्चाधिकारियों की ओर से कोई दिशा-निर्देश नहीं आने से जिला मुख्यालय पर राजस्थान स्थापना दिवस पर कोई कार्यक्रम नहीं हो सका।


जयपुर को छोड़कर कहीं भी नहीं हुए कार्यक्रम
अतिरिक्त जिला कलक्टर महेन्द्र कुमार लोढ़ा ने बताया कि राजस्थान दिवस पर शनिवार को जयपुर को छोड़कर प्रदेश में कहीं भी कोई कार्यक्रम नहीं हुए। जयपुर में भी लिमिट से ही कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। उन्होंने बताया कि इस बार कार्यक्रमों के आयोजन को लेकर बजट व दिशा-निर्देश नहीं आए थे। ऐसे में कार्यक्रमों का आयोजन नहीं किया गया।

इस बार आचार संहिता, बजट व दिशा-निर्देश नहीं आने से राजस्थान दिवस पर कार्यक्रमों का आयोजन नहीं किया गया।
मधुसूदन चारण, सहायक निदेशक, पर्यटन विभाग, सवाईमाधोपुर

बड़ी खबरें

View All

सवाई माधोपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग