
सवाईमाधोपुर। विधानसभा चुनावों में एक बार फिर सवाईमाधोपुर विधानसभा हॉट सीट बनती नजर आ रही है। जयपुर के पूर्व राजघराने की दीया कुमारी यहां से निवर्तमान विधायक होने के बावजूद भाजपा की तीसरी सूची में सवाईमाधोपुर से प्रत्याशी के रूप में नाम दर्ज नहीं करा सकीं।
उनका टिकट काटकर पूर्व प्रधान आशा मीणा को टिकट दिया गया है। आशा मीणा को टिकट देने पर दीया समर्थकों ने शनिवार को विरोध किया। दीया कुमारी का टिकट नहीं देने के विरोध प्रदर्शन में भाजपा पूर्व उपाध्यक्ष देवेंद्र सिंह, भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष रामकिशोर अग्रवाल, दीनदयाल स्मृति मंच जिला अध्यक्ष अशोक जैन, रवि शर्मा आदि मौजूद थे।
उन्होंने टिकट निरस्त करने की मांग की। इस मामले में जब भाजपा प्रत्याशी आशा मीणा से बात करनी चाही तो उन्होंने इस मामले में कुछ भी कहने से इनकार कर दिया। उधर ये सीट भी डॉ. किरोड़ीलाल मीणा के प्रभाव की मानी जाती है। किरोड़ी समर्थकों ने भी जयपुर में गत दिनों आशा मीणा को टिकट देने का विरोध किया था।
इसके बावजूद पार्टी ने आशा मीणा को टिकट दिया है, लेकिन अब किरोड़ी के ऊपर निर्भर करेगा कि वे कितना सहयोग करेंगे। दीया कुमारी के पति नरेंद्र सिंह शनिवार को सवाई माधोपुर पहुंचे और कहा कि अगर जनता चाहेगी तो वे यहां से निर्दलीय चुनाव लड़ सकते हैं। उन्होंने यहां बीजेपी कार्यकर्ताओं व दीया समर्थकों से मुलाकात की।
Published on:
18 Nov 2018 12:08 pm
बड़ी खबरें
View Allसवाई माधोपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
