5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रैली निकाल दिया बाघ बचाने का संदेश

www.patrika.com/rajasthan-news
2 min read
Google source verification
sawaimadhopur

सवाईमाधोपुर जगनपुरा स्थित उदयपाठा में हुई प्रतियोगिता में चित्र बनाते बच्चे।

सवाईमाधोपुर. वन विभाग के तत्वावधान में मनाए जा रहे वन्यजीव सप्ताह के तहत कई सामाजिक व शैक्षणिक संगठनों की ओर से गुरुवार को कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। एनसीसी की ओर से श्यामपुरा बस स्टैण्ड तक रैली निकाली गई, जो कॉलेज के खेल मैदान से शुरू होकर श्यामपुरा बस स्टैण्ड पहुंचकर सम्पन्न हुई।


नन्हे हाथों ने उकेरी तस्वीरें
इसी क्रम में ग्रामीण शिक्षा केंद्र उदय पाठशाला जगन पुरा में वन्य जीव सप्ताह के तहत चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। उदय पाठशाला की संचालिका ममता साहू ने बताया कि इसमें 65 बालक-बालिकाओं ने भाग लिया। मासूम बच्चों ने नन्हे नन्हे हाथों की उँगलियों से वन्य जीवों तथा प्रकृति से ओतप्रोत चित्रों को कैनवास पर उकेरा और पर्यावरण व वन्यजीव संरक्षण का संदेश दिया।

वन्य जीव सप्ताह के समापन अवसर पर उत्कृष्ट बालक बालिकाओं को वन विभाग व पाठशाला की ओर से पुरस्कृत किया जाएगा। इसी प्रकार किडïï्स फॉर टाइगर संस्था की ओर से आवासन मण्डल रोड स्थित एक निजी विद्यालय में चित्रकला प्रतियोगिता हुई। संस्था से जुड़े गोवर्धन मीणा ने बताया कि इसमें विद्यार्थियों ने उत्साह से भाग लिया और चित्रों के माध्यम से वन्यजीव संरक्षण का संदेश दिया।

कुरीतियों के उन्मूलन पर दिया जोर
सवाईमाधोपुर. शाह अल्वी एसोसिएशन के तत्वावधान में बुधवार को जिला मुख्यालय पर कांफ्रेंस का आयोजन हुआ। यूथ जिला अध्यक्ष इंसार अली शाह ने बताया कि इसमें समाज में व्याप्त कुरीतियों के उन्मूलन पर जोर दिया गया। साथ ही समाज में शिक्षा को बढ़ावा देने पर चर्चा की गई। इस अवसर पर सर्वसम्मति से हाफिज शाह को सीनियर अध्यक्ष मनोनीत किया गया। इस दौरान प्रदेश प्रमुख महासचिव मेहरूद्दीन शाह व ऐजाज शाह आदि मौजूद थे।

परोपकार की भावना सीखाती है जिनवाणी
सवाईमाधोपुर. दिगम्बर जैन अतिशय क्षेत्र चमत्कारजी आलनपुर में चातुर्मास कर रहे सुकुमालनंदी ने गुरुवार को प्रवचन के दौरान श्रावकों को सम्बोधित करते हुए कहा कि जो व्यक्ति श्रद्धावान, विवेकवान, क्रियावान होता है, गुरु के प्रति श्रद्धा रखता है और जिनवाणी के मार्ग पर चलता है वही सच्चा श्रावक होता है। प्रत्येक श्रावक को अपने साथ-साथ परोपकार की भावना के साथ दूसरों के उत्थान के बारे में भी सोचना चाहिए। धर्मसभा के मंच पर मुनि सुनयनंदी एवं ऐलक सुलोकनंदी भी विराजमान थे। वर्षायोग समिति के प्रचार-प्रसार मंत्री प्रवीण कुमार जैन ने बताया कि विजयनगर के कांति शाह एवं हैदराबाद की निर्मला गंगवाल ने मंगलाचरण की प्रस्तुति दी। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रावकगण मौजूद थे।

बड़ी खबरें

View All

सवाई माधोपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग