5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रैली निकाल किया जागरूक

www.patrika.com/rajasthan-news
less than 1 minute read
Google source verification
 ग्राम विकास समिति करेल के लोग।

मलारना डूंगर ग्राम पंचायत करेल में जनजागृति रैली निकालते आदर्श ग्राम विकास समिति करेल के लोग।

मलारना डूंगर. आदर्श ग्राम विकास समिति करेल के आह्वान पर शुक्रवार को ग्राम पंचायत करेल में जनजागृति रैली निकाल कर लोगों को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक किया। समिति अध्यक्ष भोमपाल मीणा ने झण्डी दिखा कर रैली को रवाना किया। यह रैली पंचायत मुख्यालय से गांव के विभिन्न मार्गों से निकाली गई। सचिव कुंजी लाल मीणा ने बताया कि जनजागृति कार्यक्रम के तहत लोगों को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, जल संरक्षण, मानव जीवन में पेड़ों का महत्व, शिक्षा, बालिका शिक्षा, नशा मुक्ति, स्वच्छता व स्वास्थ्य के बारे में जानकारी दी। इस दौरान डॉ. नाहर सिंह मीना, परशुराम मीना, हरिसिंह गुर्जर, नन्द लाल मीना, हरगोविन्द मीना, मुरारीलाल मीना, हनुमान मीना, नमोनारायण मीना व ग्रामीणों ने भाग लिया, रैली में बच्चों ने भी बढ़चढ़ कर भाग लिया।

नोटबंदी के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
सवाईमाधोपुर . जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से शुक्रवार को जिला कलक्ट्रेट के सामने नोटबन्दी के विरोध में धरना-प्रदर्शन किया गया। धरना स्थल पर जिला संगठन महामंत्री हरिमोहन शर्मा, जिला कांग्रेस के उपाध्यक्ष संजय बोहरा, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष देवपाल मीना आदि ने नोटबंदी के खिलाफ विचार रखे। इस दौरान ब्लॉक देहात अध्यक्ष बाबूलाल मीना, भुवनेश्वर तिवाड़ी, बशीर अहमद, ओमप्रकाश सैन, पवन थारवान, संजय गौतम, अकरम बुनियाद, दिलीपसिंह राजावत, सुरेन्द्र नाटानी, विजय पणिकर, अनिल वर्मा आदि मौजूद थे।

बड़ी खबरें

View All

सवाई माधोपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग