5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

निखरेगी नारी की प्रतिभा

निखरेगी नारी की प्रतिभा
less than 1 minute read
Google source verification
डियर-मॉम

डियर-मॉम

सवाईमाधोपुर. सामाजिक सरोकारों के तहत 'डियर-मॉमÓ प्रतियोगिता 6 अप्रेल को दोपहर 2 बजे से आलनपुर स्थित बंशी मैरिज गार्डन में होगी। इस मौके पर बणी-ठणी, एकल नृत्य की प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाएंगी। कार्यक्रम में सभी समाजों की महिलाएं निशुल्क भाग ले सकेंगी। टॉपर को आकर्षक और सांत्वना पुरकारों दिए जाएंगे। कार्यक्रम को लेकर महिलाओं में खासा उत्साह बना हुआ है। कार्यक्रम के तहत एक प्रतियोगिता में एक महिला ही भाग ले सकेगी। सैंकडों महिलाओं ने फेसबुक पेज पर लाइक्स कर कार्यक्रम की जानकारी ली।

अब तक 68 महिलाओं ने कार्यक्रम के लिए पंजीकरण करा लिया है। 'डियर-मॉमÓ प्रतियोगिता के तहत 10 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों की मां अपने विचार साझा कर सकेंगी। एकल नृत्य के तहत 3 मिनट में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करना होगा। बणी-ठणी प्रतियोगित में मंच पर आने वाली महिलाओं से एक्सपर्ट सवाल-जवाब करेंगे। 'डियर-मॉमÓ प्रतियोगिता में भी प्रत्येक प्रतिभागी से बच्चों के संवद्र्धन से संबंधित सवाल किए जाएंगे। कार्यक्रम में बचपन पब्लिक स्कूल, श्री एसोसिएट्स, राज बुक कंपनी, विनायक आइसपॉर्लर सहयोगी रहेंगे। महिलाएं जिस भी प्रतियोगिता में भाग लेने चाहें उसके लिए अपना नाम व मोबाइल नम्बर वॉट्सअप नम्बर 9414030866 पर कर सकती है। विस्तृत जानकारी पत्रिका के सवाईमाधोपुर फेस बुक पेज पर 'डियर मॉमÓ शीर्षक से दिखी जा सकती है। इसके लिए पेज को लाइक्स करना अनिवार्य होगा।

बड़ी खबरें

View All

सवाई माधोपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग