17 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

VIDEO : सवाईमाधोपुर रणथम्भौर में इन 6 होटलों पर गिर सकती है गाज

प्रदुषण नियंत्रण मण्डल ने कसा शिकंजा गत दिनों 22 होटलों का किया था निरीक्षण

2 min read
Google source verification
patrika

ranthambhore

सवाईमाधोपुर. रणथम्भौर ( Ranthambore National Park ) रोड पर संचालित होंटलों पर प्रदुषण नियंत्रण मण्डल ने अपना शिकंजा कड़ा कर लिया है। मण्डल की ओर से नियमोंं अवेहलना करने वाले होटल संचालकों के खिलाफ अब कड़ी कार्रवाई करने की तैयारी की जा रही है। बिना मण्डल की अनुमति व नियमों की अवेहलना कर संचालित किया जा रहे होटलों को मण्डल की टीम ने छह होटलों को चिह्नित कर लिया है। मण्डल की ओर से अब जल्द ही इन होटलो के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

News : बिगड़ता मेल-फीमेल अनुपात बन रहा संघर्ष की वजह


22 होटलों का किया था निरीक्षण
प्रदुषण नियंत्रण मण्डल भरतपुर की ओर से गत दिनों रणथम्भौर के 22 होटलो का औचक निरीक्षण किया गया था। निरीक्षण के दौरान टीम ने होटलों प्रदुषण नियंत्रण व कचरा निस्तारण के इंतजामो का जायजा लेने के साथ- साथ होटल के दस्तावेजों की जांच भी की थी।


गत दिनों सौंपी थी रिपोर्ट
Ranthambore रोड पर होटलों की जांच करने के बाद इस संबंध में गत दिनों सोमवार को अधिकारियों ने क्षेत्रीय अधिकारी को रिपोर्ट पेश की थी। रिपोर्ट में रणथम्भौर के छह होटल दोषी पाए गए थे। इनमें से पांच होटल ऐसे थे जो बिना प्रदुषण मण्डल की अनुमति के ही संचालित किए जा रहे थे जबकि एक होटल द्वारा एनओसी का नवीनीकरण नहीं कराया गया था।

VIDEO : रणथम्भौर सफारी में फिर नियम ताक पर


नोटिस जारी करेंगे
मण्डल की टीम अब सभी छह होटलों को इस संबंध में नोटिस जारी करेगी। उन्हें इसके लिए 15 दिनों का समय इिदया जाएगा। इसके बाद भी सुधार नहीं होने पर जुर्माने आदि की कार्रवाई की जाएगी।


इनका कहना है...
जांच के दौरान छह होटल जो बिना अनुमति के संचालित किए जा रहे थे को चिह्नित कि या गया हिै। अब उन्हिें जल्द ही नोटिस जारी किए जाएंगे। - राजेन्द्र सिंह मीणा, वैज्ञानिक अधिकारी, प्रदुषण नियंत्रण मण्डल भरतपुर।

बड़ी खबरें

View All

सवाई माधोपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग