
विचार विमर्श करते हुए कार्यकर्ता
भाड़ौती. कस्बे में ऑल इंडिया जमात ए सलमानी बिरादरी के राष्ट्रीय सदस्य आसिब खान खलीफा ने रविवार को खलीफा नौजवान सोसायटी के कार्यकर्ताओं की बैठक ली। इसमें खलीफा ने बताया कि ऑल इंडिया जमात ए सलमानी बिरादरी के सौजन्य से खलीफा नौजवान सोसायटी द्वारा भाड़ौती कस्बे में 15 जुलाई रविवार को अटल सेवा केंद्र पर समाज के छात्र छात्राओं के लिए शिक्षा सेमिनार होगी।
इसमें जयपुर से आ रहे कॅरियर एक्सपर्ट मनोज सुमन समाज के बालक बालिकाओं एवं अभिभावकों को शिक्षा संबंधित विभिन्न जानकारी देंगे। मुख्य वक्ता ऑल इंडिया जमात ए सलमानी के राष्ट्रीय सदस्य आसिब खान खलीफा प्रदेश अध्यक्ष उमर दराज खलीफा युवा प्रदेश अध्यक्ष शरीफ सलमानी शिक्षा की अहमियत पर
प्रकाश डालेंगे।
योजनाओं की समीक्षा
सवाईमाधोपुर. वरिष्ठ नागरिक संस्थान की बैठक रविवार को शहर स्थित डे केयर सेंटर पर हुई। इसमें वरिष्ठ नागरिकों ने उत्साह से भाग लिया। अध्यक्ष सुरेश सौगानी ने बताया कि बैठक में प्रधानमंत्री के जयपुर में हुए कार्यक्रम व सरकारी योजनाओं की समीक्षा की गई। इसके अतिरिक्त बैठक में वरिष्ठ नागरिकों की समस्याओं पर भी चर्चा की गई।
Published on:
09 Jul 2018 05:42 pm
बड़ी खबरें
View Allसवाई माधोपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
