5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

महिलाओं में लाल रंग की साडिय़ों का के्रज

करवा चौथ के अवसर पर जमकर हो रही खरीदारी बाजारोंं में छायी रौनक
less than 1 minute read
Google source verification
patrika

shoping

सवाईमाधोपुर. करवा चौथ के अवसर पर बाजारों में रौनक छाइयी हुई है। करवा चौथ को लेकर नव विवाहिताओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। वहीं महिलाएं करवा चौथ को यादगार व खास बनाने के लिए खरीदारी में जुटी हुई हैं। करवा चौथ को लेकर महिलाओं में लाल रंग की साडिय़ों के प्रति खासा के्रज देखने को मिल रहा है। इसके अतिरिक्त चूंदड़ी के परिधान व लहेंगे भी महिलाओं की पसंद बने हुए हैं।
तीन सौ से तीन हजार तक मिल रही साडिय़ां
बाजार में इस बार महिलाओं के लिए साडिय़ों की विशसेष रेंज उपलब्ध है। इनके लिए महिलाओं को तीन सौ से तीन हजार रुपए तक खर्च करने पड़ रहे है। सिफोन की साडिय़ों के लिए 2500 तक, चूंदडी वेश के लिए दो हजार रुपए तक खर्च करने पड़ रहे हैं।
टोन टू टोन लंहगा रहा लुभा
इसके अतिरिक्त महिलाओं में लंहगों का भी क्रेज नजर आ रहा है। इन दिनों अधिक घेर वाला टोन टू टोन लंहगा महिलाओं की पहली पसंद बना हुाआ है। इसके लिए महिलाओं को दो से आठ हजार रुपए तक खर्च करने पड़ रहे हैं। इसके अतिरिक्त अमरेला व ब्रासो लंहगे के लिए एक हाजर से तीन हजार रुपए तक खर्च करने पड़ रहे हैं।
डेढ़ करोड़ के कारोबार की संभावना
इस बार महिलाओं में करवा चौथ में विशेष उत्साह है। व्यापारी जयकुमार जैन, रूपेश नामा आदि लोगों ने बताया कि इस बार जिला मुख्यालय पर करीब ड़ेढ करोड का कारोबार होने की संभासवना है।
ब्यूटी पार्लर पर उमड़ रही भीड़
करवा चौथ विशेष शृंगार के लिए ब्यूटी पार्लर पर महिलाओं की भीड़ उमड़ रही है। पार्लर संचालिका भगवती तंबोली व स्वाती तंबोली ने बताया कि महिलाएं इस दिन ब्राइडलमैकअप कराना पसंद कर रही हैं। साथ ही फेसियल, सेमी ब्राइडल मेकअप की भी काफी डिमांड है।

बड़ी खबरें

View All

सवाई माधोपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग