5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

VIDEO पत्थरबाजी मामले में एक पक्ष ने दर्ज कराई रिपोर्ट

पत्थरबाजी मामले में एक पक्ष ने दर्ज कराई रिपोर्ट
less than 1 minute read
Google source verification
patrika

crime

जल निकासी को लेकर हुआ था खूनी संघर्ष एक पक्ष के पांच जने व दूसरे पक्ष के तीन जने घायल
सवाईमाधोपुर. भावपुर गांव में शनिवार शाम घर के बाहर जल निकासी को लेकर उपजे विवाद में एक समाज के दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। पत्थरबाजी के दौरान दोनों ओर से आठ जने घायल हो गए। घटना के बाद एक पक्ष के लोगों ने शनिवार को 24 जनों के खिलाफ बहरावण्डा कलां थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। बरावण्डा कलां थाना पुलिस के अनुसार पत्थरबाजी में एक पक्ष के धर्मराज गुर्जर(51), मुंशीलाल गुर्जर(26), कमलेश गुर्जर(44), कमलेशी गुर्जर(22) व नरोदेवी(45) एवं दूसरे पक्ष के तीन लोग रामखिलाड़ी गुर्जर, गल्लोदेवी व मंती गुर्जर निवासी भावपुर घायल हो गए। जानकारी के अनुसार एक पक्ष के मुंशीलाल गुर्जर सहित अन्य जने शाम साढ़े चार बजे घर पर काम कर रहे थे। इस दौरान करीब दो दर्जन से अधिक लोग आए और पानी निकासी को लेकर झगड़ा करने लगे। मना करने पर मारपीट की। पत्थरबाजी के दौरान पांच जने घायल हो गए। घटना के बाद मुंशीलाल ने बहरावण्डा कलां थाने में दूसरे पक्ष के 24 जनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।


भावपुर में शनिवार शाम पत्थरबाजी हुई है। फायरिंग की घटना नहीं हुई। मामले में एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के 24 जनों के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। दूसरे पक्ष के भी बयान लिए जा रहे हैं।
गजानंद शर्मा, थानाधिकारी, बहरावण्डा कलां

बड़ी खबरें

View All

सवाई माधोपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग