5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मलारना में आरक्षण का आंदोलन, गंगापुर में ‘आरक्षण’ छोडऩे को कतार

मलारना में आरक्षण का आंदोलन, गंगापुर में 'आरक्षण' छोडऩे को कतार
2 min read
Google source verification
 टिकट कैंसिल कराने पहुंचे लोग।

गंगापुरसिटी. स्टेशन पर टिकट कैंसिल कराने पहुंचे लोग।

गंगापुरसिटी. पांच फीसदी आरक्षण की मांग को लेकर मलारना डूंगर में गुर्जर समाज पटरियों पर है। वहीं रेलवे में यात्रा के लिए आरक्षण ले चुके लोग इसे रद्द कराने के लिए स्टेशन पर कतारों में नजर आ रहे हैं। गुर्जर समाज के ट्रैक पर जम जाने के कारण रेलवे मार्ग बंद है। ऐसे में 'खौफÓ के चलते यात्री आगे की यात्रा करने का मानस त्याग रहे हैं। पिछले दो दिन में सैकड़ों यात्री रिजर्वेशन कैंसिल करा चुके हैं।
फरवरी माह में बसंत पंचमी को बहुतेरे सावे रहे। शादी-समारोह में शामिल होने के लिए लोगों ने यात्रा के लिए पहले ही रिजर्वेशन करा लिए थे, लेकिन आरक्षण की मांग को लेकर 8 फरवरी को गुर्जर समाज के लोग रेलवे ट्रैक पर जमा हो गए।

ऐसे में सवाईमाधोपुर-कोटा रूट बंद हो गया है। इसके चलते ट्रेन के जरिए बाहर जाने वाले लोगों ने अब रिजर्वेशन कैंसिल कराए हैं। पिछले दो दिन से रेलवे आरक्षण टिकट खिड़की पर लोगों की कतार देखी जा रही है। ट्रेन संचालन बंद होने से रेलवे को भी हर दिन हजारों रुपए का नुकसान झेलना पड़ रहा है। पिछले तीन दिन से जनशताब्दी एक्सप्रेस स्टेशन पर ही खड़ी है। सबसे ज्यादा आरक्षण लोगों ने इसी ट्रेन में लिया था, जिसे अब रद्द कराया जा रहा है।


94 हजार के टिकट कैंसिल
रेलवे मार्ग बंद होने से लोग धड़ाधड़ रिजर्वेशन कैंसल करा रहे हैं। स्टेशन पर 8 फरवरी को 286 यात्रियों ने 148 टिकट कैंसल कराईं। इसके एवज में रेलवे ने 62 हजार रुपए वापस किए। वहीं 9 फरवरी को 72 यात्रियों ने अपने टिकट रद्द कराए। इसके बदले रेलवे ने 32 हजार रुपए की राशि यात्रियों को वापस की।


रेलवे मार्ग बंद होने के कारण लोग आरक्षण कैंसिल कराने पहुंच रहे हैं। शुक्रवार और शनिवार को बड़ी संख्या में यात्रियों ने आरक्षण कैंसिल कराए हैं। सबसे ज्यादा रिजर्वेशन जनशताब्दी एक्सप्रेस में थे।
देवी सिंह मीना, मुख्य आरक्षण पर्यवेक्षक रेलवे स्टेशन गंगापुरसिटी

बड़ी खबरें

View All

सवाई माधोपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग