5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सवाईमाधोपुर से बोदल तक सड़क को जून से पहले बनाए

सवाईमाधोपुर से बोदल तक सड़क को जून से पहले बनाए
less than 1 minute read
Google source verification
 बैठक में अधिकारियों को निर्देश देते विधायक।

सवाईमाधोपुर. कुशालीपुरा में हुई बैठक में अधिकारियों को निर्देश देते विधायक।

सवाईमाधोपुर. खण्डार विधायक अशोक बैरवा की अध्यक्षता में गुरुवार को कुशालीपूरा स्थित आवास पर नेशनल हाइवे अधिकारियों की बैठक हुई। इसमें विधायक ने नेशनल हाइवे के अधीक्षण अभियंता अनिल गुप्ता से कहा कि सवाईमाधोपुर से पाली तक 54 करोड़ से निर्माणाधीन सड़क निर्माण में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
कार्य पूर्ण रूपेण गुणवत्ता पूर्वक किया जाए। ताकि किसी प्रकार की शिकायत नहीं मिले। विधायक ने कहा कि संवेदक सबसे पहले सवाईमाधोपुर से बोदल तक सड़क को बनाए। यह 10 किलोमीटर लंबाई की सड़क निर्माण कार्य हर हाल में जून माह से पूर्व हो जाए।

विधायक ने कहा कि सड़क निर्माण के दौरान बनाए गए बाएपास को दुरस्त किया जाए। बाईपास में डब्लूबीएम कर रोजाना पानी का छिड़काव करें, जिससे मिट्टी नहीं उड़े। उन्होंने कहा कि बाईपास कई जगह पर सकड़े होने से रोजाना घण्टों जाम लगता है। इस दौरान अधिकारियों ने समय पर तेज गति से व गुणवत्ता पूर्वक कार्य करने का विधायक को आश्वासन दिया। बैठक में अधिशासी अभियंता अजय भूपेश, कांग्रेस जिला महामंत्री गोविंद शुक्ला आदि मौजूद थे।

बड़ी खबरें

View All

सवाई माधोपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग