4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आरपीएफ ने मोबाइल चोर को दबोचा

आरपीएफ ने मोबाइल चोर को दबोचा
less than 1 minute read
Google source verification
आरपीएफ की गिरफ्त में चोरी के आरोपी।

सवाईमाधोपुर. आरपीएफ की गिरफ्त में चोरी के आरोपी।

सवाईमाधोपुर. आरपीएफ ने सोमवार को चेन्नई-जयपुर एक्सप्रेस (12975) टे्रन में कोटा-सवाई माधोपुर के मध्य कोच नंबर एस-6 में एक मोबाइल चोर को गिरफ्तार किया। आरपीएफ थानाधिकारी बच्चन देव सिंह ने बताया कि हेड कांस्टेबल प्रभु दयाल कांस्टेबल मानसिंह एस्कॉर्ट पार्टी को टे्रन में एक व्यक्ति को संदिग्ध स्थिति में पाया।युवक से पूछताछ करने पर अपना नाम नवीन(27) पुत्र जयकरण मलिक जाट निवासी नांगल खेड़ी पुलिस थाना पानीपत सिटी जिला पानीपत राज्य हरियाणा बताया। वहीं हबीबगंज से ट्रेन में सवार होकर नई दिल्ली जाना बताया। युवक के पास से 4 एंड्राइड मोबाइल एक की पैड मोबाइल मिलाए जिन्हें उसने ट्रेनों से चोरी करना बताया। इसके बाद ट्रेन में यात्रियों से पूछताछ करने पर यात्री चेनाराम पुत्र लादूराम जाट निवासी रुला नींव की ढाणी पुलिस थाना नावा सिटी जिला नगौर ने स्वयं का मोबाइल व यात्री श्रवण कुमार पुत्र जगदीश प्रसाद शर्मा निवासी मिर्जा का मोबाइल चोरी होना बताया। दोनों ने अपने अपने मोबाइल संदिग्ध व्यक्ति के कब्जे के मोबाइलों में पहचान की बाद दोनों फरियादियों को साथ लेकर आरोपी मोबाइल जीआरपी थाना सवाई माधोपुर में पेश किए गए। जीआरपी ने युवक को चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया।


लावारिस हाल में मिले बालक को किया परिजनों के सुपुर्द
सवाईमाधोपुर. रेलवे स्टेशन पर लावारिस हाल में मिले बालक को सोमवार को बाल कल्याण समिति के आदेश पर परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। बालक बयाना तहसील के नगला अरोदा गांव का रहने वाला था। स्कूल नहीं जाने पर पिता द्वारा डांट लगाने पर अपने घर से भाग निकला था। सूचना पर परिजन सवाईमाधोपुर चाइल्डलाइन कार्यालय पहुंचे। बालक एवं परिजनों को बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश किया गया। जहां से समिति के आदेश से बालक को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।

बड़ी खबरें

View All

सवाई माधोपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग