5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कलशयात्रा में उमड़ी भीड़

कलशयात्रा में उमड़ी भीड़
less than 1 minute read
Google source verification
सुनारों की बगीची रघुनाथ महाराज मंदिर से रवाना होती कलशयात्रा।

शहर स्थित सुनारों की बगीची रघुनाथ महाराज मंदिर से रवाना होती कलशयात्रा।

सवाईमाधोपुर. स्वर्णकार समाज के तत्वावधान में शुक्रवार को शहर स्थित सुनारों की बगीची रघुनाथ महाराज मंदिर से कलशयात्रा निकाली गई। कलशयात्रा हरसहायजी कटले से रवाना हुई। इसके बाद कलशयात्रा छीतर चौराहा, मुख्य बाजार, पुलिस चौकी होते हुए सत्यनारायाणजी मंदिर पहुंची। यहां भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया। शाम चार बजे से प्रसादी का वितरण किया गया। इस दौरान अध्यक्ष धनराज सोनी, जगदीश सोनी, ओमजी सोनी, रामजी भगत, सीताराम सोनी आदि मौजूद थे।


सभी समस्याओं का उपचार है भागवत कथा
बौंली. कस्बे के शिव बगीचे में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ में व्यासपीठ से कथा वाचक अमृतराम महाराज ने बताया कि कथा जीव के व्यक्तित्व के निर्माण का रास्ता है। कथा मनुष्य की समस्याओं का उपचार है। इस दौरान उन्होंने कृष्ण लीलाओं के प्रसंग सुनाए। उन्होंने कहा कि लोगों ने इंद्रीय पर विजय प्राप्त कर ली वह रास के अधिकारी होते हैं। महाराज ने बताया कि त्रेता युग में भगवान राम ने जैसा किया वैसा करो तथा द्वापर युग में जैसा श्रीकृष्ण ने कहा वैसा करो तो जीवन धन्य हो जाएगा। इस अवसर पर रुक्मणी विवाह की झांकी सजाई गई।

बड़ी खबरें

View All

सवाई माधोपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग