
खिरनी कस्बे के समीप जोलन्दा से मोतीपुरा के बीच अधूरी पड़ी सड़क।
खिरनी. जोलन्दा से मोतीपुरा की सड़क को सुधारने के लिए पिछले 7 माह से काम चल रहा है, लेकिन अब तक डामरीकरण नहीं हो पाया है। बारिश शुरू होने से एक माह पहले ही ठेकेदार ने सड़क का कार्य बंद करवा दिया।
ग्रामीणों का कहना है कि इस बार बारिश न के बराबर हुई है। ऐसे में सड़क का कार्य किया जा सकता था। हालांकि ठेकेदार ने बारिश
से पहले गिट्टी की चुरी डलवा दी थी। इससे दुपहिया वाहन आए दिन पंक्चर होते रहते हैं। इससे लोगों की परेशानी और बढ़ गई है।
राशन विक्रेताओं की समस्या दूर करनेे की मांग
सवाईमाधोपुर. राजस्थान राज्य अधिकृत राशन विक्रेता नियोजक संघ के जिला एवं तहसील अध्यक्षों ने मंगलवार को जिला कलक्टर को ज्ञापन सौंपकर राशन विक्रेताओं की समस्याएं दूर करने की मांग की। ज्ञापन में छीजत की रिकवरी नहीं करने, डोर स्टैव डिलेवरी में माल की उतराई , केवीएसएस बामनवास ने अगस्त 2016 में राशन विक्रेताओं का बढ़ा हुआ कमीशन 40 रुपए प्रति क्विंटल दर से देने की मांग की। इसी तरह विभाग के कम्प्यूटर ऑपरेटर की ओर से खाद्यान्न के स्टॉक एवं वितरण में त्रुटियां सुधारने, पॉश मशीन खराब होने पर उचित मूल्य दुकानदारों से राशि वसूलने पर रोक लगाने एवं मशीन करने का बिल देने एवं उचित मूल्य दुकानों पर माह की एक से 10 तारीख तक खाद्यान्न एवं केरोसिन तेल पहुंचाने की मांग की है। ज्ञापन सौंपते समय भवानीसिंह, केदारलाल मीणा, हनुमान आदि मौजूद थे।
शिक्षकों की मांगों पर चर्चा
सवाईमाधोपुर . राजस्थान शिक्षक संघ(सियाराम) की बैठक मंगलवार को राउप्रावि सेकसरिया में हुई। इस दौरान शिक्षकों की विभिन्न मांगों पर चर्चा कर उच्च अधिकारियों को ज्ञापन भेजा। जिलाध्यक्ष महेश सेजवाल ने बताया कि बैठक में 8वीं बोर्ड परीक्षा में डी ग्रेड के कारण वेतन वृद्धि रोकना, 2012-13 एवं 2015-16 के शिक्षकों के बकाया फिक्सेशन आदेश निकालने एवं एरियरों का भुगतान करने, 2016-17 के सीसी प्रकरणों का निस्तारण एवं 15 व 16 सितम्बर को जिला स्तरीय शैक्षिक सम्मेलन होने से शिक्षकों को 15 सितम्बर को दिव्यांग शिविरों से मुक्त रखने या संशोधन करने की मांग की है।
Published on:
13 Sept 2017 08:57 pm
