5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

संत चाहते हैं सबका भला

गंगापुरसिटी . संत निरंकारी मंडल के तत्वावधान में शनिवार को सिंधी कॉलोनी में सत्संग कार्यक्रम हुआ। इसमें बीकानेर से आए संत कन्हैयालाल घिरानी ने प्रवचनों में कहा कि युवा शक्ति का आध्यात्मिक कार्य क्षेत्र में सदुपयोग करें। युवाओं को सही मार्गदर्शन मिलने से समाज में सुख शांति आती है। आज के दौर में आत्मिक शांति के लिए सेवा सिमरन जरूरी है।
less than 1 minute read
Google source verification
gangapurcity news

संत चाहते हैं सबका भला

गंगापुरसिटी . संत निरंकारी मंडल के तत्वावधान में शनिवार को सिंधी कॉलोनी में सत्संग कार्यक्रम हुआ। इसमें बीकानेर से आए संत कन्हैयालाल घिरानी ने प्रवचनों में कहा कि युवा शक्ति का आध्यात्मिक कार्य क्षेत्र में सदुपयोग करें। युवाओं को सही मार्गदर्शन मिलने से समाज में सुख शांति आती है। आज के दौर में आत्मिक शांति के लिए सेवा सिमरन जरूरी है।

संत ने कहा कि चंदन के वृक्ष पर यदि कोई कुल्हाड़ी से वार करे तो भी वह उसे चंदन की खुशबू देगा, क्योंकि उसका स्वभाव ही सुगंध देना है। इसी प्रकार संत-महात्माओं को संसार से बैर-विरोध समाप्त कर प्रीत-प्यार का जीवन जीकर दिखाना है। उन्होंने कहा कि मानव जन्म अनमोल है।

सद्गुरु की कृपा से ही प्रभु की प्राप्ति होती है। सद्गुरु सुद्धिक्षा करीब एक सौ दो देशों में प्यार, नम्रता, सहनशीलता, दया, करुणा एवं भाईचारे का पाठ पढ़ा रही हैं। गंगापुरसिटी की पुष्पा देवी ने कहा कि अहिंसा परमो धर्म का भाव तभी साकार होगा, जब सहनशीलता होगी। इस मौके पर एडीएम पंकज ओझा, नगरपरिषद सभापति संगीता बोहरा, पूर्व सभापति हरिप्रसाद बोहरा, नगरपालिका पूर्व अध्यक्ष गीता देवी नरूका, पार्षद राजेश गुलयानी, संत कोडूमल किशनानी, संत गंगाराम, ईश्वरदास एवं कोटा से राजकुमार निरंकारी ने आशीर्वाद लेकर विचार व्यक्त किए। महिला-पुरुषों ने भजनों की प्रस्तुति दी। मंडल के शंकर लधानी, लालचंद चन्दानी, देवानंद किशनानी ने अतिथियों का स्वागत किया। बृजेश शर्मा एवं प्रकाश लखवानी ने आभार जताया।

बड़ी खबरें

View All

सवाई माधोपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग