4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सरसों की तुलाई से हुआ ‘श्रीगणेश’

गंगापुरसिटी . सरसों व चना की खरीद के लिए उदेई मोड़ स्थित फल सब्जी-मंडी में बुधवार को तुलाई का श्रीगणेश हो गया। सोमवार को केन्द्र स्थापित होने के बाद पहले दो दिन तक तुलाई की शुरूआत नहीं हुई। बुधवार को पंजीकृत किसानों के पहुंचने पर तुलाई की शुरूआत हुई। क्रय-विक्रय सहकारी समिति के प्रबंधक राकेश कुमार शर्मा ने बताया कि बुधवार को 8 किसानों की 186 क्विंटल सरसों की तुलाई की गई। गौरतलब है कि क्रय-विक्रय सहकारी समिति की ओर से एक अप्रेल से समर्थन मूल्य पर सरसों व चना खरीदने के लिए केन्द्र स्थापित किया गया है।
less than 1 minute read
Google source verification
gangapurcity news

सरसों की तुलाई से हुआ ‘श्रीगणेश’

गंगापुरसिटी . सरसों व चना की खरीद के लिए उदेई मोड़ स्थित फल सब्जी-मंडी में बुधवार को तुलाई का श्रीगणेश हो गया। सोमवार को केन्द्र स्थापित होने के बाद पहले दो दिन तक तुलाई की शुरूआत नहीं हुई। बुधवार को पंजीकृत किसानों के पहुंचने पर तुलाई की शुरूआत हुई। क्रय-विक्रय सहकारी समिति के प्रबंधक राकेश कुमार शर्मा ने बताया कि बुधवार को 8 किसानों की 186 क्विंटल सरसों की तुलाई की गई। गौरतलब है कि क्रय-विक्रय सहकारी समिति की ओर से एक अप्रेल से समर्थन मूल्य पर सरसों व चना खरीदने के लिए केन्द्र स्थापित किया गया है।

1346 पंजीयन

समर्थन मूल्य पर सरसों व चना बेचने के लिए अब तक क्षेत्र के 1346 किसान ऑनलाइन पंजीयन करा चुके हैं। सरसों की 4200 रुपए और चना की 4620 रुपए क्विंटल की दर से खरीद की जा रही हैं, लेकिन अभी तक केन्द्र पर चना की आवक नहीं हुई है। वहीं गेंहू की ऑफलाइन खरीद के लिए केन्द्र खोला गया है, लेकिन अभी तुलाई की शुरूआत नहीं हुई है। गेंहू का समर्थन मूल्य 1840 रुपए प्रति क्विंटल है।

बड़ी खबरें

View All

सवाई माधोपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग