
sawaimadhopur : सावित्री बाई फूले जयंती
सवाईमाधोपुर. जिलेभर में गुरूवार को सावित्री बाई फूले जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस दौरान सैनी समाज की ओर से जिलेभर में कई कार्यक्रम हुए।
जिला मुख्यालय पर आलनपुर स्थित सैनी छात्रावास में सावित्री बाई फूले मूर्ति का अनावरण हुआ। जिलाध्यक्ष कमलेश बारवाल ने बताया कि इससे पूर्व आलपनुर के छाबड़ी चौक से कलशयात्रा निकाली गई। कलशयात्रा में महिलाएं सिर पर धारण कर एवं भजन गाते हुई नजर आई। कलशयात्रा आलनपुर सर्किल, पंचमुखी बालाजी, आमली मोड आदि विभिन्न मार्गों से होकर सैनी छात्रावास पहुंचकर सम्पन्न हुई।
इससे पूर्व खण्डार प्रधान मनोरमा शुक्ला व बृजेश शुक्ला ने कलशो का पूजन किया। इस दौरान बड़ी संख्या में समाजबंधु मौजूद थे। इसके बाद सैनी छात्रावास में जागरण कार्यक्रम हुआ। इसमें निशा सैनी, निक्की सैनी आदि स्थानीय गायकों ने एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति देकर समां बांध दिया। जिला अध्यक्ष ने समाज बंधुओं को संबोधित करते हुए सावित्री बाई फूले के आदर्शों को आत्मसात करने पर जोर दिया।
नौ लोग हुए सम्मानित
कार्यक्रम के दौरान समाजहित में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए नौ जनों को समाज रत्न अवार्ड सम्मानित किया गया। इस दौरान पूर्व विधायक मोती लाल मीना, हंसराज मीना, जीपी वर्मा, रामलाल बैरवा, कैलाश नारायण सैनी, प्रभु दयाल सैनी, प्रवक्ता राजेश सैनी आदि मौजूद थे।
Published on:
04 Jan 2019 06:05 am
