
सवाईमाधोपुर-BDO एक लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार: फोटो पत्रिका नेटवर्क
सवाईमाधोपुर। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने मंगलवार को ऐसी कार्रवाई की, जिसने जिलेभर में प्रशासनिक गलियारों से लेकर आमजन तक हलचल मचा दी। पंचायत समिति सवाईमाधोपुर के ब्लॉक विकास अधिकारी एवं अतिरिक्त प्रभार जिला परियोजना प्रबंधक जगदीश प्रसाद मीणा को एसीबी ने एक लाख रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।
शिकायतकर्ता ने एसीबी को बताया कि मीणा नौकरी से मुक्त न करने और लंबित यात्रा भत्ता व अन्य बिल पास करने के एवज में तीनों से एक-एक लाख रुपए की मांग कर रहे थे। दबाव इतना था कि दो साथियों की राशि भी परिवादी से ही इकट्ठा कर लाने को कहा गया। शिकायत की पुष्टि होने पर एसीबी टीम ने 24 फरवरी को ट्रैप लगाया और कोटा निवासी मीणा को परिवादी से 1 लाख रुपए लेते ही गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तारी के बाद एसीबी ने कोटा और सवाईमाधोपुर स्थित सरकारी आवासों पर दबिश दी। कोटा में परिवार सहित रहने वाले मीणा के घर पर तलाशी ली गई, वहीं सवाईमाधोपुर एसीबी टीम ने पंचायत समिति परिसर स्थित आवास पर छापा मारा।
कार्रवाई एसीबी के उप महानिरीक्षक आनन्द शर्मा के सुपरविजन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भूपेन्द्र के नेतृत्व में हुई। एसीबी के अतिरिक्त महानिदेशक स्मिता श्रीवास्तव और महानिरीक्षक सतेन्द्र कुमार के निर्देशन में आरोपी से पूछताछ जारी है। भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच की जाएगी।
Updated on:
24 Feb 2026 05:10 pm
Published on:
24 Feb 2026 05:10 pm
बड़ी खबरें
View Allसवाई माधोपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
