
मुकेश जैमन, जीआरपी थाना अधिकारी
Sawai Madhopur News Update: जिले के चौथ का बरवाड़ा रेलवे प्लेटफार्म पर एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। हत्या के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया जिसको पकड़ने के लिए कुछ यात्री भी दौड़े, लेकिन वह पकड़ में नहीं आया।
सूचना के बाद 108 एंबुलेंस से युवक के शव को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चौथ का बरवाड़ा में लाया गया है जहां चौथ का बरवाड़ा पुलिस ने पहुंचकर मौका मुआयना किया। जिसके बाद इसकी सूचना जीआरपी एवं रेलवे सुरक्षा बल को दी है। घटना में मृत युवक एवं मारने वाला युवक कहां का था, इसके बारे में अभी कोई जानकारी पता नहीं चल पाई है।
पुलिस एवं मौके पर मौजूद यात्रियों ने बताया कि युवक सुबह-सुबह 7:15 बजे श्रीगंगानगर कोटा एक्सप्रेस ट्रेन के आने का इंतजार कर हा था। इसी दौरान रेलवे स्टेशन पर कैंटीन के पास एक युवक ने उसपर चाकू से वार कर दिया। लोग कुछ समझ पाते उससे पहले ही दो बार चाकू से सीने पर वार किया गया जिससे वह गंभीर घायल हो गया।
घटना को अंजाम देने के बाद चाकू मारने वाला युवक चौथ का बरवाड़ा थाने की तरफ भाग गया। जिसके पीछे कुछ लोग भागे भी, लेकिन उसे पकड़ नहीं पाए। इस दौरान गंभीर घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चौथ का बरवाड़ा में लाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद पुलिस ने पूरे इलाके में नाकाबंदी कर दी है तथा आरोपी की तलाश कर रही है। घटना के बाद क्षेत्र के लोगों में दहशत फैल गई है।
जीआरपी थाना अधिकारी मुकेश जैमन ने बताया कि तकरीबन सुबह साढ़े 7 बजे हमे रेलवे स्टेशन मास्टर द्वारा इस घटना की जानकारी मिला। मृत युवक के बॉडी में दो बार चाकू के निशान मिले हैं। फिलहाल मृत युवक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस इसकी जांच में जुटी है।
Published on:
18 Sept 2024 10:34 am
बड़ी खबरें
View Allसवाई माधोपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
