16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Sawai Madhopur Accident: यज्ञ से लौट रहे श्रद्धालुओं से भरा जुगाड़ पलटा, दो महिलाओं सहित एक बच्ची की मौत

Sawai Madhopur Accident: राजस्थान के सवाई माधोपुर जिले में सवारियों से भरा जुगाड़ अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में दो महिलाओं सहित एक बच्ची की मौत हो गई।

2 min read
Google source verification
Sawai-Madhopur-Accident-1-1

श्रद्धालुओं से भरा जुगाड़ पलटा। फोटो: पत्रिका

सवाई माधोपुर। मलारनाडूंगर थाना क्षेत्र के रघुवंठी-सांकड़ा सड़क मार्ग पर मंगलवार शाम सवारियों से भरा जुगाड़ अनियंत्रित होकर पुलिया से 10 फीट नीचे गिरकर पलट गया। हादसे में दो महिलाओं सहित एक बच्ची की मौत हो गई। जबकि 21 महिला-पुरुष तथा बच्चे घायल हो गए। सभी घायलों को 108 एबुलेंस तथा निजी वाहनों से मलारना डूंगर व जिला अस्पताल में पहुंचाया गया।

हादसे में गुड़िया (7) पुत्री सीताराम मीना की मलारना डूंगर सीएचसी में उपचार के दौरान मौत हो गई। जबकि कमरो (50) पत्नी राजूलाल मीना व मोटा (55) पत्नी रामहेत मीना निवासी माधोराजपुरा (एकट) की जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हुई। मलारना डूंगर चिकित्सा अधिकारी डॉ. अभिषेक ने बताया कि गुड़िया का पोस्टमार्टम कर परिजनों को शव सौंप दिया है।

यज्ञ से लौटते समय हुआ हादसा

पुलिस के अनुसार जुगाड़ में सवार श्रद्धालु करौली जिले के सपोटरा थाना इलाके माधोराजपुरा गांव से कोथाली गांव में चल रहे रुद्रमहाचंडी यज्ञ में शामिल होने आए थे। यज्ञ में भागवत कथा सुनने के बाद शाम को दो दर्जन से अधिक यात्री जुगाड़ से गांव लौट रहे थे। रास्ते में रघुवंठी-सांकड़ा के बीच विकट मोड़ पर अनियंत्रित होकर जुगाड़ 10 फीट नीचे गिरकर पलटते हुए वापस सीधा हो गया।

हादसे के बाद मच गई चीख पुकार

हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। घटना के बाद यज्ञ स्थल से भी सैकड़ों लोग मौके पर पहुंच गए। स्थानीय लोगों ने भी घायलों को संभाला। उधर, सूचना मिलते ही मलारना स्टेशन पुलिस चौकी इंचार्ज कमलेश शर्मा तथा मलारना डूंगर थानाधिकारी जितेन्द्र कुमार सोलंकी भी मौके पर पहुंचे। यहां से 108 एबुलेंस तथा निजी वाहनों से सभी घायलों को अलग-अलग अस्पताल में उपचार के लिए भेजा गया।

यह भी पढ़ें: 10वीं में कम नंबर आए तो रची ऐसी कहानी, पत्र में लिखा तेरा बेटा मारा गया, 7.30 पर लाश मिलेगी… बालोतरा में जिंदा मिला

घायलों में यह शामिल

हंसो (45) रामनारायण, संतो (35) पत्नी पंखीलाल मीना, साबूती (40) पत्नी रामचरण मीना, गीता (35) पत्नी मनराज मीना, रुमाली देवी (45) पत्नी जगदीश मीना, लाखंती (30) पुत्री रामसहाय मीना, प्रकाशी (40) पत्नी मनोहरी मीना, गुड्डी देवी (37) पत्नी कमलेश मीना, साबूती (40) पत्नी गिर्राज मीना, फोरंती (35) पत्नी हरि मीना, मनोहर बाई (50) पत्नी रामसहाय मीना, ब्रहना (45) पत्नी हीरालाल मीना, मुकेशी (45) पत्नी रमेश मीना, श्यामलाल (50) पुत्र भोलूराम मीना, शिमला (45) पत्नी चेतराम मीना, पायल (15) पुत्री पंखीलाल, पिंकी (25) पत्नी दिलराज मीना, कोमल (16) पुत्री पंखीलाल, कली देवी (40) झण्डेल मीना, ब्रजमोहन (50) पुत्र घनश्याम, हैमंत (18) पुत्र ब्रजमोहन, निवासी माधोपुराजपुरा थाना सपोटरा शामिल हैं।


यह भी पढ़ें

तेज बारिश व भूस्खलन के चलते 4 दिन से सिक्किम में फंसा दौसा का भेवाराम, कलक्टर ने केंद्र को लिखा पत्र

बड़ी खबरें

View All

सवाई माधोपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग