5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जयकारों के साथ सांवलिया सेठ की पदयात्रा हुई रवाना

www.patrika.com/rajasthan-news
2 min read
Google source verification
रवाना करते अतिथि।

पैदल यात्रा...शहर नीम चौकी स्थित गोपाल मंदिर से धर्म ध्वजा पूजन के बाद पदयात्रा को रवाना करते अतिथि।

सवाईमाधोपुर. शहर नीम चौकी स्थित गोपाल मंदिर से सोमवार को सांवलिया सेठ की 14वीं पैदल यात्रा रवाना हुई। मुख्य अतिथि सैनी समाज जिला अध्यक्ष कमलेश बारवाल ने ध्वज की पूजा-अर्चना कर सांवरिया सेठ की आरती की। पैदल यात्रा शहर के मुख्य बाजार, खींची राजा की छतरी, खण्डार रोड होते हुए सांवलिया सेठ के लिए रवाना हुई। शोभायात्रा में समाज के युवाओं, महिलाओं ने भजनों पर नृत्य किया। यात्रा समिति अध्यक्ष रामजीलाल, उपाध्यक्ष हरगोविंद, कोषाध्यक्ष रामकल्याण आदि मौजूद थे।


डिग्गी कल्याणजी की पैदल यात्रा आज से
खंडार(नायपुर). कस्बे में डिग्गी कल्याण की 16वीं पैदल यात्रा मंगलवार सुबह से झंडा पूजन कर रवाना होगी। आयोजन से जुड़े रघुवीर जागीर, गोविंद परित्या आदि ने बताया कि यात्रा की शुरुआत पंचायत समिति प्रधान मनोरमा शुक्ला करेंगी। यात्रा सुबह 8 बजे से श्रीजी मंदिर से झंडा पूजन कर रवाना होगी।


भण्डारा आज
सवाईमाधोपुर. चौथकाबरवाड़ा स्थित दशहरा मैदान में रिद्धि-सिद्धि बाबा रामदेव सेवा संस्थान के तत्वावधान में मंगलवार व बुधवार को बाबा रामदेव महाराज व चौथमाता पदयात्रियों के लिए नि:शुल्क भण्डारा लगाया जाएगा। अध्यक्ष मोहनलाल ने बताया कि मंगलवार शाम को भण्डारा स्थल पर भजन संध्या होगी।इसमें गायक ओमप्रकाश सोनवाल पार्टी भजनों की प्रस्तुतियां देगी। उन्होंने बताया कि भण्डारे स्थल पर शांति-व्यवस्था के लिए उपजिला कलक्टर व थाना प्रभारी को ज्ञापन दिया गया है।

आज होगी रवाना : शहर रैगर मोहल्ला से मंगलवार सुबह 11 बजे बाबा रामदेव मंदिर से रामदेवरा की 30वीं पैदलयात्रा रवाना होगी। रैगर महासभा जिला उपाध्यक्ष लालचंद रैगर ने बताया कि पैदल यात्रा शहर व गांवों के विभिन्न मार्गों से होते हुए 15 दिन में रामदेवरा पहुंचेगी।


योजना में पात्र व्यक्तियों को मिले लाभ : सवाईमाधोपुर. आदलवाड़ा निवासी रामदुलारी ने मीना ने सोमवार को अतिरिक्त जिला कलक्टर को ज्ञापन सौंपकर प्रधानमंत्री आवास योजना में पात्र व्यक्तियों के नाम जोडऩे की मांग की। ज्ञापन में बताया कि गांव में प्रधानमंत्री आवास योजना में पात्र व्यक्तियों के नाम नहीं है, जबकि सरपंच सहित अन्य सदस्यों के नाम योजना में जोड़ दिए गए हैं।

बड़ी खबरें

View All

सवाई माधोपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग