6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सवाईमाधोपुर रणथम्भौर में फिर एक बार पर्यटकों ने जमकर किया हंगामा

www.patrika.com/rajasthan-news
2 min read
Google source verification
sawaimadhopur

sawaimadhopur

सवाईमाधोपुर. रणथम्भौर राष्ट्रीय उद्यान के मौजूदा पर्यटन सत्र में करंट बुकिंग प्रक्रिया में बदलाव के बाद शुरू हुए हंगामें का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है। शिल्पग्राम स्थित बुकिंग विण्डो पर शनिवार को टिकट नहीं मिलने के कारण पर्यटकों ने जमकर हंगामा किया। वहीं वन अधिकारियों को जमकर खरीखोटी सुनाई। इसके बाद अधिकारियों ने वाहनों की संख्या में इजाफा किया। तब कहीं जाकर पर्यटक सुबह करीब आठ बजे तक पार्क भ्रमण पर जा सके।

पर्यटक करते रहे मिन्नते
टिकट के इंतजार में पर्यटकों को घटों सुबह की पारी में कतार में इंतजार करना पड़ा। इसके बाद सुबह सात बजे अधिकारियों ने टिकट विण्डों को बंद कर दिया। पर्यटक वन अधिकारियों से विण्डो खोलने व टिकट काटने की मिन्नतें करते नजर आए।

वन अधिकारियों का किया घेराव
टिकट नहीं मिलने से नाराज पर्यटकों ने सुबह बुकिंग विण्डों पर जमकर हंगामा किया। नाराज पर्यटक पीछे के रस्ते से बुकिंग काउंटर के अंदर घुस गए और एसीएफ का घेराव किया। पर्यटकों का कहना था कि वह दूर दराज के रणथम्भौर घूमने आए हैं और टिकट नहीं मिलने से परेशानी हो रही है। इसके बाद वन अधिकारियों की समझाइश व वाहनों की संख्या बढ़ाकर पर्यटकों को जंगल भेजा गया। इसके बाद मामला शांत हुआ।

दोपहर की पारी में भी हुआ हंगामा
कुछ ऐसा ही हाल दोपहर की पारी में भी रहा। जोन में वाहनों की लिमिट पूरी होने के बाद टिकट काटने से इंकार करने पर दोपहर को पर्यटकों ने हंगामा किया। हालांकि बाद में वाहनों की संख्या बढ़ा दी गई। बाहरी जोनों पर पर्यटकों को भ्रमण पर भेजा गया।

हर रोज यही कहानी
बुकिंग विण्डों पर टिकट नहीं मिलने के कारण पर्यटकों का हंगामा करने का यह कोई पहला मामला नहीं है। मौजूदा पर्यटन सत्र में अब तक कई बार टिकट को लेकर पर्यटक ों ने हंगामा किया है। पूर्व में वाहन चालकों, मालिकों, ट्रेवल एजेंट आदि ने आंदोलन की चेतावनी दी थी, लेकिन वन अधिकारी केवल आश्वासन देने के अलावा कुछ नहीं कर रहे हैं। ऐसे में पर्यटकों को परेशानी हो रही है।

रणथम्भौर उपवन संरक्षक(पर्यटन) के अजीत सक्सेना का कहना है....
टिकट नहीं मिलने के कारण पर्यटकों ने हंगामा किया था। बाद में वाहनों की संख्या बढ़ाकर सभी पर्यटकों को जंगल भेज दिया गया।

बड़ी खबरें

View All

सवाई माधोपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग