5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

स्कूटी पाकर खिले चेहरे

www.patrika.com/rajasthan-news
2 min read
Google source verification
 छात्राएं व जिला परिषद कार्मिक।

रणथम्भौर रोड पर सरस डेयरी के सामने स्कूटी के साथ छात्राएं व जिला परिषद कार्मिक।

सवाईमाधोपुर. रणथम्भौर रोड पर सरस डेयरी के सामने मंगलवार को जिला परिषद की माडा योजना के तहत जनजाति क्षेत्र की 10वीं एवं 12वीं कक्षाओं में 65 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाली छात्रों को स्कूटी का वितरण किया गया। मुख्य कार्यकारी अधिकारी पीयूष सामरिया के निर्देशन पर 78 छात्राओं को स्कूटी का वितरण किया । इस अवसर पर कनिष्ठ लेखाकार दिनेश स्वर्णकार, कनिष्ठ लिपिक रामजीलाल बैरवा, भागचंद, पंकज सैनी आदि मौजूद थे।


दम्पती की हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग ग्रामीणों ने एसपी को सौंपा ज्ञापन
सवाईमाधोपुर. बौंली क्षेत्र के मांगरोल के ग्रामीणों ने मंगलवार को एसपी को ज्ञापन सौंपकर दम्पती को जलाकर हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। सीताराम मीणा, मीठालाल, देशराज, हरसहाय, पृथ्वीराज आदि ने बताया कि पुत्री नेहना देवी दोहिता उम्मेद, अमरदीप व दामाद तेजराम मीणा सो रहे थे। आरोपियों ने रंजिश के चलते 13 अगस्त की रात को एकराय होकर प्राणघातक हमला कर दिया। इससे बेटी व दामाद की मौके पर ही मृत्यु हो गई। सबूत मिटाने के लिए आरोपियों ने उन्हें बिस्तरों में लपेटकर पेट्रोल-डीजल डालकर आग लगा दी। इस दौरान दोहिते झुलस गए। बेटी और दामाद जलकर राख हो गए। इस संबंध में परिजनों ने बौंली थाने में आरोपी मुरारी, मनराज, समझा, काली, लोकेश आदि के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी, लेकिन पुलिस की ओर से क ार्रवाई नहीं की गई है। इससे ग्रामीणों में रोष है। उन्होंने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।


बारिश से ढहा कच्चा मकान
भगवतगढ़. ग्राम पंचायत लोरवाड़ा के बंधा गांव में सोमवार रात को हुई बरसात एवं तेज गर्जना से एक कोल्हूपोश मकान ढह गया। लोरवाड़ा सरपंच रसाली देवी मीना एवं समाजसेवी भोरसिंह मीना ने बताया कि बंधा निवासी सियाराम पुत्र धुली नाथ का कच्चा मकान अचानक ढह गया। इससे उसमें रखा अनाज, घरेलू सामग्री एवं अन्य सामान बारिश से भीगने से खराब हो गए। सरपंच ने जिला प्रशासन से पीडि़त परिवार को आर्थिक मदद दिलाने की मांग की।

बड़ी खबरें

View All

सवाई माधोपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग