5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

VIDEO: बाबा श्याम दरबार की निकाली गई शोभायात्रा

www.patrika.com/rajasthan-news
less than 1 minute read
Google source verification
Shabayatra from Baba Shyam Darbar

Shabayatra from Baba Shyam Darbar

सवाईमाधोपुर. नाचते-गाते श्रद्धालु, जगह-जगह पुष्पवर्षा, आतिशबाजी का भव्य दृश्य। यही नजारा बुधवार को शहर में बाबा श्याम दरबार की निकाली गई शोभायात्रा में देखने को मिला। श्री श्याम परिवार के तत्वावधान में बुधवार को शहर स्थित तेलन पंसेरी बालाजी मन्दिर परिसर से बाबा श्याम की विशाल शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान शहरवासियों ने उत्साह से भाग लिया। शोभायात्रा के दौरान शहर में बाबा श्याम के जयकारे गूंज उठे। मंदिर परिसर में दिनभर धार्मिक माहौल बना रहा।


इससे बाबा श्याम की झांकी की जिला कलक्टर पीसी पवन व रामद्वारा के रामजी महाराज ने पूजा-अर्चना की। इसके बाद बालाजी मंदिर से शोभायात्रा को रवाना किया। शोभायात्रा शहर के राउमावि, दंडवीर बालाजी, सिनेमा चौराहा, मुख्य बाजार, खण्डार बस स्टैण्ड होते हुए हरसायजी कटले से गुजरती हुई अग्रवाल सेवा सदन पहुंची। शोभायात्रा में बाबा श्याम के भजनों पर युवाओं, महिला-पुरुष, युवक-युवतियों ने नृत्य किया। इस अवसर पर नगरपरिषद सभापति डॉ. विमला शर्मा, मंडल सदस्य मंगूलाल पटवा, सचिन, कांग्रेस कमेटी के संजय बोहरा आदि शामिल थे।

झांकियां रही आकर्षण का केन्द्र
शोभायात्रा में वृंदावन से आई झांकियां आकर्षण का केन्द्र रहीं। यात्रा नगर भ्रमण के दौरान भजनों पर प्रस्तुतियां देकर श्रद्धालुओं को रिझाया। भक्तों ने झांकियों की जगह-जगह पूजा-अर्चना की। पुष्प वर्षा व आतिशबाजी का शोभायात्रा का स्वागत किया। यात्रा में शहर सहित आस-पास के क्षेत्रों से आए लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

श्याम रंग में डूबे श्रोता
बाबा श्याम शोभायात्रा में राधा-कृष्ण, शिव-पार्वती की सजीव झांकी के साथ नगर भ्रमण किया गया। इस दौरान श्याम भक्त बाबा श्याम के रंग में रंगे नजर आए। शहर के प्रत्येक चौराहे पर शोभायात्रा का स्वागत किया गया। श्रोता यात्रा के दौरान बाबा श्याम की मस्ती में सरोबार दिखे।

चाक-चौबंद रही पुलिस
शहर में बाबा श्याम की शोभायात्रा के दौरान सुरक्षा के माकूल बंदोबस्त रहे। मार्ग में जगह-जगह पुलिसकर्मी तैनात रहे। शोभायात्रा के दौरान व्यवस्था बनाने में सहयोग किया।

बड़ी खबरें

View All

सवाई माधोपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग