
सवाईमाधोपुर/भाड़ौती/पत्रिका. समीपवर्ती भारजा नदी गांव में छात्रा का गला काटने के मामले में मलारना डूंगर थाना पुलिस ने शुक्रवार को खुलासा करते हुए आरोपी किशोरी को निरुद्ध कर उसके प्रेमी राकेश धोबी निवासी सीमेंट फैक्ट्री सवाईमाधोपुर को गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अग्रवाला ने बताया कि छात्रा की राकेश धोबी के साथ गत 22 अप्रेल को शादी हुई थी, लेकिन उसका गौना नहीं हुआ है। जबकि आरोपी किशोरी की शादी श्योपुर में हुई है। आरोपी किशोरी तथा राकेश दोनों में एक कॉलोनी में रहने के कारण गत तीन चार साल से प्रेम प्रसंग चल रहा है। आरोपी ने राकेश के साथ रहने का दबाव बनाया।
लेकिन राकेश पत्नी के रहते साथ रहने के लिए राजी नहीं हुआ। इस पर राकेश तथा आरोपी किशोरी ने राकेश की पत्नी छात्रा को मारने की योजना तैयार की। इस पर आरोपी किशोरी उसके स्कूल गई और उसे दवा पिलाने के बहाने स्कूल से ले आई। अमरुद बगीचे में धारदार ब्लेड से उसका गला काट दिया। पुलिस ने आरोपी राकेश को गिरफ्तार कर प्रेमिका किशोरी को निरुद्ध कर लिया है। आरोपी किशोरी ने छात्रा की हत्या कर एक फर्जी सुसाइड नोट भी तैयार कर लिया, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया है।
गौरतलब है कि भाड़ौती कस्बे क्षेत्र के भारजा नदी गांव में गुरुवार को एक अज्ञात महिला ने आईफ्लू की ड्रॉप डालने के बहाने बगीचे में ले जाकर स्कूली छात्रा का ब्लेड से गला काट दिया। छात्रा के चिल्लाने पर वहां से गुजर रही एक महिला ने लोगों की भीड़ एकत्रित कर ली। साथ ही आरोपी महिला को पकड़ कर धुनाई कर डाली। सूचना पर छात्रा के परिजन तथा पुलिस मौके पर पहुंची। जहां से छात्रा को अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं परिजन की रिपोर्ट पर मामला दर्ज किया गया है। जानकारी के अनुसार कक्षा 9 की छात्रा स्कूल में थी। एक महिला आई और उसे आईफ्लू की ड्रॉप के बहाने अपने साथ पास ही अमरूद के बगीचे में ले गई। जहां पीछे से उसने ब्लेड का वार कर गला काट दिया।
Published on:
19 Aug 2023 12:03 pm
बड़ी खबरें
View Allसवाई माधोपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
