4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

धर्म से जीवन में आती है शुुचिता

www.patrika.com/rajasthan-news
less than 1 minute read
Google source verification
 मंदिर में मण्डल पूजन के दौरान नृत्य करते श्रद्धालु।

सवाईमाधोपुर. आलनपुर के चमत्कार जैन मंदिर में मण्डल पूजन के दौरान नृत्य करते श्रद्धालु।

सवाईमाधोपुर. वर्षायोग समिति के तत्वावधान में मनाए जा रहे ग्यारह दिवसीय कल्पदु्रम महाविधान मण्डल पूजन में शनिवार को आलनपुर स्थित चमत्कार जैन मंदिर में कार्यक्रम की शुरुआत जिनेन्द्र देव के अभिषेक के साथ हुई। इसके बाद इंद्र इंद्राणियों ने विधान मण्डल पर 232 अघ्र्य समर्पित किए। इसके बाद सुकमालनंदी ने श्रावकों को संबोधित करते हुए कहा कि जो व्यक्ति विवेक पूर्ण धर्म धारण करता है। उसके जीवन में शुद्धता व सुचिता रहती है। इस दौरान मुनि सुनयननंदी व ऐलक सुलोकनंदी भी मंच पर मौजूद थे। पूजन के बाद श्रद्धालुओं ने चमत्कार मंदिर के चारों ओर परिक्रमा लगाकर समवशरण वंदना की। इस दौरान बड़ी संख्या में समाज बंधु मौजूद थे।


आलनपुर में दिया न्योता
सवाईमाधोपुर. माली (सैनी) समाज के तत्वावधान में तीन जनवरी को सैनी छात्रावास आलनपुर में सावित्री बाई फूले मूर्ति अनावरण कार्यक्रम होगा। इसको लेकर शनिवार को जिला प्रवक्ता राजेश सैनी, जिलाध्यक्ष कमलेश बारवाल, जिला संरक्षक कैलाश नारायण माली ने आलनपुर, छाबड़ी चौक, सब्जी मंडी में समाज बंधुओं के घर-घर पहुंचकर कार्यक्रम में आने का न्योता दिया। इस अवसर पर कई स्थानों पर प्रचार के लिए पोस्टर लगाकर लोगों को कलश यात्रा, सांस्कृतिक कार्यक्रम, फूले की मूर्ति का अनावरण में भाग लेने का आह्वान किया।

बड़ी खबरें

View All

सवाई माधोपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग