4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मतदाता जागरूकता के लिए हस्ताक्षर अभियान

www.patrika.com/rajasthan-news
less than 1 minute read
Google source verification
हस्ताक्षर अभियान शुरू किया गया।

मतदाता जागरूकता के तहत गुरुवार को कलक्ट्रेट परिसर में हस्ताक्षर अभियान शुरू किया गया।

सवाईमाधोपुर. मेरा वोट मेरा अधिकार एवं मतदाता जागरूकता के तहत गुरुवार को कलक्ट्रेट परिसर में हस्ताक्षर अभियान शुरू किया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी पीसी पवन, जिला परिषद के सीईओ पीयूष सामरिया एवं अन्य अधिकारियों ने हस्ताक्षर कर मतदान के लिए जागरुक होने, मत का प्रयोग करने, मत की प्रक्रिया को समझने का संदेश दिया।


चुनाव कार्यालय शुरू
भाड़ौती. कस्बे में कांग्रेस ओबीसी प्रकोष्ठ चुनाव कार्यालय गुरुवार को कांग्रेस कमेटी की ओर से भाड़ौती पुलिस चौकी के सामने शुरू किया। इस दौरान आईटी सेल के प्रदेश संयोजक दानिश अबरार, प्रदेश सचिव डॉ. अजीज आजाद, सहकारिता प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष गोपाल मीणा, पीसीसी सदस्य बाबूलाल मीणा ओबीसी प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष संतोष स्वामी आदि मौजूद रहे।


किया निरीक्षण
बौंली. चुनाव आचार संहिता लागू होने के बाद आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर बौंली प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है। इसी के चलते मंगलवार को एसडीएम विजेंद्र मीना के नेतृत्व में एसएचओ चंद्रप्रकाश चौधरी, विकास अधिकारी हरिसिंह, तहसीलदार महेंद्र मीणा सहित अन्य विभागीय अधिकारियों ने क्षेत्र का दौरा किया। एसडीएम विजेंद्र मीना ने बताया कि ग्राम लखनपुर, गोल, गोठड़ा, बोरखेड़ा, जटलाव, बपूई, डूंगरी, रतनपुरा ,गूगडोद, मोरन, मझेवाल, थनेरा, जेतपुरा ,घाटा नेनवाड़ी, गोतोड़, दतूली, पीलूखेड़ा, पूरा पेनीसिंह में मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया गया। साथ ही आचार संहिता लागू होने के दौरान राजनीतिक पोस्टर होडिग्स आदि प्रचार सामग्री को हटाया गया।
दरबार में पहुंचेगी।

बड़ी खबरें

View All

सवाई माधोपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग