5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

श्याम बाबा के भजनों पर थिरके कदम

www.patrika.com/rajasthan-news
less than 1 minute read
Google source verification
भजन संध्या में मौजूद जिलाध्यक्ष गर्ग व मौजूद विधायक।

सवाईमाधोपुर में श्याम बाबा भजन संध्या में मौजूद जिलाध्यक्ष गर्ग व मौजूद विधायक।

सवाईमाधोपुर. श्याम बाबा के भजनों पर थिरकते कदम। आरती में श्रद्धा की झलक। बाबा के दरबार में भक्तों की ओर से आहुति की ओर बढ़ते हस्त। ये दृश्य शनिवार को यहां उत्सव संस्कार के तत्वावधान में आयोजित 'एक शाम श्याम के नाम' कार्यक्रम में बंशी गार्डन में साकार हुए। करीब तीन घण्टे चली भजन संध्या में विधायक दानिश अबरार भी पहुचे। आयोजक व अग्रवाल समाज के जिलाध्यक्ष हेमन्त गर्ग, सह संयोजक सौरभ गर्ग व सीमा गर्ग ने संयुक्त रूप से विधायक का अभिनंदन किया। विधायक ने कहा कि धार्मिक आयोजन से वातावरण विशुद्ध होता हैं। श्याम बाबा की कृपा से सुख शांति और समृद्धि हर घर की शोभा बनती हैं। इससे पहले श्याम बाबा का फलों से विशेष दरबार सजाया गया। इसे देखने के लिए लोगों का तातां लगा रहा। भजन संध्या में रतलाम के ख्यातिनाम भजन गायक पं. अनिरूद्ध मुरारि ने संगीत की धुन पर एक से बढ़कर एक भजनों प्रस्तुति दी। इससे भक्त श्रोता बाबा की भक्ति में झूमने को मजबूर हो गए। कार्यक्रम में अग्रवाल समाज के राष्ट्रीय कार्यकारिणी के उपाध्यक्ष अशोक गर्ग, जिला कोषाध्यक्ष गिर्राज गर्ग, लीगल सलाहकार आर.के. मित्तल, अखिल गोयल, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य अशोक गुप्ता, गिर्राज जिंदल, लीलाधर गोयल, मनीष जिंदल, आरके मित्तल, एलएल मित्तल आदि सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।


जसनगर में कल सजेगा गणेश का दरबार
सवाईमाधोपुर. रणतभंवर गणेश परिवार के तत्वावधान में नए साल का आगाज 31 दिसम्बर को नागौर जसनगर स्थित थम्बरी माता परिसर में रणथम्भौर त्रिनेत्र गणेशजी का दरबार सजेगा। इस दिन शाम को भजन संध्या होगी। यह जानकारी कार्यक्रम प्रभारी अशोक खूंटेटा ने दी।

बड़ी खबरें

View All

सवाई माधोपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग