
State Budget: 2019
सवाईमाधोपुर. राज्य सरकार की ओर से बुधवार को ( State Budget ) बजट पेश किया गया। शहर के लोगों ने बजट से खासी उम्मीदें लगा रखी थीं। ऐसे में बजट पेश होने के बाद खुशी और मायूसी दोनों तरीके की प्रतिक्रिया देखने को मिली। कुछ लोगों को बजट में खूब संभावनाएं दिखीं तो कुछ लोग थोड़े निराश नजर आए।
युवाओं के लिए कुछ खास नहीं
बजट में शिक्षा व रोजगार के लिए कुछ विशेष नहीं किया गया है। सवाईमाधोपुर जिले की सबसे बड़ी समस्या बेरोजगारी है। सीमेंट फैक्ट्री के बंद होने के बाद से ही जिला इस विकराल समस्या से जूझ रहा है। इस बार लोगों को उम्मीद थी कि बजट में इस संबंध में कुछ ना कुछ बड़ी घोषणा होगी, लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ है। ऐसे में बजट को लेकर युवा वर्ग में निराशा है।
- विनोद यादव, विद्यार्थी, निवासी, शनि मंदिर के पास, हाउसिंग बोर्ड रोड, सवाईमाधोपुर
बजट विशेष.... आम हो या खास, हर तबके को आस
पेयजल परियोजना अच्छी पहल
बजट संतुलित नजर आ रहा है। सरकार का प्रयास बजट में हर वर्ग को कुछ ना कुछ सौगात देने का रहा है। सवाईमाधोपुर के लिए नई पेयजल परियोजना एक शानदार पहल है। इससे जिले के लोगों को पेयजल संकट से निजात मिल सकेगी।
- ओपी शर्मा, व्याख्याता, पीजी कॉलेज, निवासी हम्मीर नगर खैरदा
महिलाओं के साथ छलावा
बजट में महिला सुरक्षा जैसे बड़े मुद्दे को पूरी तरह से दरकिनार किया गया है। आज के समय में जहां महिलाओं के प्रति अपराध बढ़ते जा रहे हैं। वहां बजट में सरकार को महिला सुरक्षा के लिए पहल करनी चाहिए थी। वहीं महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में भी कुछ नहीं किया गया है। ऐसे में महिला वर्ग में निराशा है।
- मंजूकंवर नरूका, गृहणी, राजनगर व्यापारियों में निराशा
सरकार की ओर से बजट में व्यापारियों के लिए कुछ खास नहीं किया गया है। ना तो वैट में छूट दी गई ना ही कर में। ऐसे में व्यापारी वर्ग में निराशा है।
- गोविंद सिंहल, व्यापारी, निवासी मण्डी रोड
Published on:
11 Jul 2019 06:00 am
