4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बजरी माफियाओं ने किया पुलिस पर पथराव, बजरी से भरी ट्रॉली ले गए छुड़ा

बजरी माफियाओं ने पुलिस पर अवैध वसूली का आरोप लगाया है...
less than 1 minute read
Google source verification
Police

सवाईमाधोपुर।

सवाईमाधोपुर जिले के चौथ का बरवाड़ा में बजरी माफियाओं ने पुलिस में हडक़ंप मचा दिया। बजरी माफियाओं ने अचानक से पुलिस पर पथराव कर दिया। बजरी माफिया पथराव कर बजरी से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली को छुड़ा ले गए। हालांकि पुलिस ने घटना को अफवाह बताया है। मामला चौथ का बरवाड़ा थाने के बनास नदी का है। बताया जा रहा है कि बनास नदी पर पुलिस ने जवान तैनात किए हैं। वहीं दूसरी और बजरी माफियाओं ने पुलिस पर अवैध वसूली का आरोप लगाया है।

वहीं दूसरी ओर...
विधायक इन्दिरा मीना ने सीएचसी बौंली का किया औचक निरीक्षण, अव्यवस्थाओं को लेकर लगाई लताड
उपखंड मुख्यालय बौंली पर आज बामनवास विधायक इन्दिरा मीना ने सीएचसी बौंली का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल मे व्याप्त अव्यवस्थाओं को लेकर मीना ने अस्पताल प्रशासन को लताड़ लगाई। अस्पताल मे व्याप्त गंदगी को लेकर नाराजगी जाहिर करते हुए विधायक इन्दिरा मीना ने सफाई टेंडर दोबारा जारी करने के निर्देश भी अस्पताल प्रशासन को दिये। मीना ने अस्पताल मे भर्ती मरीजो से मिल रही सुविधाओं के बारें मे जानकारी ली जिसमे बिजली व पेयजल व्यवस्था की विसंगतिया उजागर हुई। चिकीत्सकों की कमी व तकनीकी खामियों को लेकर मीना ने उच्च स्तरीय अधिकारियों से बात कर समस्याओं के निराकरण का आश्वासन दिया। इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य बत्तीलाल व कांग्रेस नेताओं सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

बड़ी खबरें

View All

सवाई माधोपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग