6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

छात्र से मारपीट मामले में नया मोड़

छात्र से मारपीट मामले में नया मोड़ विद्यालय प्रशासन ने भी दर्ज कराई रिपोर्ट
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सवाई माधोपुर

•

image

Jeetendra Tanwar

•

Updated: 7 Mar 2018, 11:02 AM IST

गंगापुरसिटी के युवाओं को सोशलमीडिया की इन बातों का ध्यान रखना चाहिए

छात्र से मारपीट मामले में नया मोड़

गंगापुरसिटी. फीस को लेकर हुए विवाद में विद्यार्थी व परिजन के साथ मारपीट करने के मामले में नया मोड़ आया है। गुरुकुल साइंस एकेडमी के प्रधानाचार्य रामगोपाल गुर्जर ने भी गांवड़ी निवासी नितेश शर्मा, मुकेश शर्मा सहित अन्य के खिलाफ कोतवाली थाने में मामला दर्ज कराया है। एएसआई राकेश सोनी के अनुसार प्राथमिकी में बताया कि छात्र नितेश और उसका मामा मुकेश शर्मा 5-7 लोगों के साथ सोमवार को विद्यालय में आए। जहां आते ही लात-घूसों से स्टाफ के साथ मारपीट करने लगे। बीच-बचाव करने आई अध्यापिका अनिता त्रिपाठी के साथ भी धक्का-मुक्की की। विद्यालय में तोडफ़ोड़ की। गौरतलब है कि सोमवार को नितेश ने संस्था प्रधान व स्टाफ के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज कराया था। इसमें बताया गया था कि वह गुरुकुल साइंस एकेडमी में अध्ययनरत है। जहां शिवाला निवासी अपने मामा के साथ फीस जमा करा प्रवेश पत्र लेने गया। आरोप है कि इस दौरान संस्था प्रधान व स्टाफ ने दोनों के साथ मारपीट की। मंडी में बेची गई सरसों के 36 हजार रुपए भी आरोपितों ने मामा की जेब से निकाल लिए। उल्लेखनीय है कि छात्र व उसके मामा के साथ विद्यालय प्रशासन के द्वारा की गई मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें छात्र बेहोशी की हालत में सड़क पर पड़ा है और छात्र के मामा को लोग लाठियों से पीट रहे हैं।


आज करेंगे प्रदर्शन
मारपीट का मामला राजनीति का रंग भी लेने लगा है। युकां प्रदेश महासचिव सुबह सिंह सैमाड़ा ने बताया कि नितेश और उसके मामा पर संस्था प्रधान ने जानलेवा हमला किया है, लेकिन पुलिस ने आरोपितों को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार किया। इसके विरोध में बुधवार सुबह 11 बजे युकां कार्यकर्ता एकेडमी के बाहर से रैली निकाल एसडीओ कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन करेंगे।


उपचार के दौरान दम तोड़ा
मलारना डूंगर. सड़क हादसे में घायल शिक्षक की सवाईमानसिंह अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतक नंदकिशोर पुत्र ऊंकार बैरवा निवासी मलारना डूंगर का मंगलवार शाम शव पैतृक गांव पहुंचने पर अंतिम संस्कार किया गया। परिजनों के अनुसार मृतक बामनवास पंचायत समिति के मोरपा गांव के सरकारी स्कूल में शिक्षक था। सोमवार शाम किसी कार्य से बाइक से गंगापुरसिटी की तरफ जा रहा था। रास्ते में तलावड़ा के पास पीछे से आई पिकअप ने बाइक के टक्कर मार दी। इससे नंदकिशोर घायल हो गया। उसे जयपुर रैफर किया गया था। जहां उसे मृत घोषित कर दिया।