5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सुल्ताना ने उठाया शिकार का लुत्फ

सुल्ताना ने उठाया शिकार का लुत्फ
less than 1 minute read
Google source verification
शिकार का लुत्फ उठाते दिखी

शिकार का लुत्फ उठाते दिखी

सवाईमाधोपुर. रणथम्भौर राष्ट्रीय उद्यान के जोन एक में सुबह की पारी में पार्क भ्रमण पर गए पर्यटकों को सुल्तानपुर चौकी के पास बाघिन नूर की बेटी सुल्ताना सांभर के शिकार का लुत्फ उठाते दिखी। बाघिन को देखने के लिए मौके पर पर्यटन वाहनों का जमावड़ा लग गया। पर्यटकों ने काफी देर तक बाघिन के दीदार किए। वन अधिकारियों ने बताया कि बाघिन ने शनिवार दोपहर को सांभर का शिकार किया था।

सीमेंट फैक्ट्री में पैंथर का मूवमेंट
सवाईमाधोपुर. रणथम्भौर राष्ट्रीय उद्यान से सटी सीमेंट फैक्ट्री कॉलोनी में गत गुरुवार को अपराह्न एक बजे पैंथर ने एक बंगले में घुसकर एक गोवंश पर हमला किया। हालांकि लोगों के हल्ला मचाने के बाद पैंथर गोवंश को घायल अवस्था में छोड़कर भाग गया। इसके बाद पैंथर ने फैक्ट्री के दूसरे गेट के पास एक ***** का शिकार किया।
दिन में भी बना रहता है मूवमेंट : पूर्व में सीमेंट फैक्ट्री क्षेत्र में रात के समय में ही अधिकतर फैक्ट्री परिसर के आस-पास ही पैंथरों की पदचाप रहती थी, लेकिन अब पिछले 15 दिनों से फैक्ट्री क्षेत्र में पैंथरों की पदचाप लगातार बढ़ी है।

बड़ी खबरें

View All

सवाई माधोपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग