4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

स्वच्छता सर्वेक्षण में प्रदेश में 11वें पायदान पर सवाईमाधोपुर  358वीं रैंक से 181वीं रैंक पर पहुंचा सवाईमाधोपुर

स्वच्छता सर्वेक्षण में प्रदेश में 11वें पायदान पर सवाईमाधोपुर 358वीं रैंक से 181वीं रैंक पर पहुंचा सवाईमाधोपुर
2 min read
Google source verification
2018 के तहत

स्वच्छ सर्वेक्षण 2018 के तहत

सवाईमाधोपुर. स्वच्छ सर्वेक्षण 2018 में एक लाख से अधिक आबादी वाले शहरों की रैकिंग सूची में सवाईमाधोपुर प्रदेश में 11वें स्थान पर रहा है, जबकि देशभर में शहर को 181वीं रैंक मिली है। सर्वेक्षण में 4 हजार से अधिक शहर शामिल थे। इनमें सवाईमाधोपुर शहर को 4000 अंक के सर्वेक्षण में 2158.44 अंक मिले है। प्रदेश में एक लाख से अधिक आबादी वाले शहरी सूची में 2970.51 अंक के साथ जयपुर पहले स्थान पर रहा है।


4203 शहरों का हुआ था सर्वेक्षण : स्वच्छ सर्वेक्षण 2018 के तहत चार जनवरी से 10 मार्च तक 4203 शहरों का सर्वेक्षण किया गया। इस रैकिंग में मध्यप्रदेश का इंदौर शहर प्रथम स्थान पर रहा। भोपाल दूसरे एवं चंडीगढ़ तीसरे स्थान पर रहा।


177 अंकों की लगाई छलांग
स्वच्छ भारत अभियान के तहत देशभर में 2018 में किए गए सर्वेक्षण के परिणामों की घोषणा में सवाईमाधोपुर को काफी राहत दी है। सवाईमाधोपुर देश के प्रथम सौ शहर में तो अपना स्थान नहीं बना पाया। लेकिन, पिछले साल की तुलना में जरूर सफलता हासिल की है। जानकारी के अनुसार स्वच्छ सर्वेक्षण 2017 में सवाईमाधोपुर 358वीं रैंक पर था। इस बार शहर अपनी रैंक में 177 अंकों की सुधार करते हुए 181वें रैंक पर पहुंच गया है।


नवाचार के दम पर मेहनत रंग लाई
स्वच्छ भारत मिशन के तहत सवाईमाधोपुर नगरपरिषद टीम की ओर से किए गए नवाचारों के दम पर सीमित संसाधनों के बावजूद टीम की मेहनत रंग लाई व रैकिंग में अच्छा सुधार देखने को मिला। जनवरी 2018 में किए गए सर्वे में टीम ने शहर में सफाई व्यवस्था का निरीक्षण करने के साथ स्कूलों में सफाई कार्य, समितियां, गतिविधियां, बच्चों में सफाई के प्रति जागरूकता व आम लोगों से भी फीडबैक लिया था। इसी की बदौलत इस बार सवाईमाधोपुर को अच्छी रैंक मिली है।


शहरवासी स्वच्छता को लेकर जागरूक हो रहे हैं। इसी का नतीजा है कि सवाईमाधोपुर की देश में इस बार रैकिंग सुधरी है। अगले वर्ष भी बेहतर प्रदर्शन कर रैकिंग और सुधारेंगे।
डॉ.विमला शर्मा, सभापति, नगरपरिषद, सवईमाधोपुर


शराब की अवैध बिक्री पर शिकंजा
खण्डार. जिला पुलिस अधीक्षक मामन सिंह द्वारा गठित पुलिस के विशेष दल के सदस्यों पुलिस उपाधीक्षक नरेन्द्र शर्मा व एएसआई भागवत सिंह के नेतृत्व में गणेश नगर से शराब की अवैध बिक्री की रोकथाम के लिए बड़ी कार्रवाई की गई। इस दौरान 66 देशी शराब के पव्वे, 9 बीयर की बोतलें व 5 एमसीडी की बोतलें बरामद की गईं। पुलिस को देखकर अवैध शराब बेचने वाला भाग छूटा।

बड़ी खबरें

View All

सवाई माधोपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग