6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

तिल के व्यंजनों की मिठास

तिल के व्यंजनों की मिठास
less than 1 minute read
Google source verification
एक दुकान पर गजक बेचता दुकानदार।

सवाईमाधोपुर शहर में एक दुकान पर गजक बेचता दुकानदार।

सवाईमाधोपुर. जिलेभर में सोमवार को मकर संक्रांति मनाई जाएगी। ऐसे में इन दिनों बाजार में गजक आदि तिल से बने व्यंजनों की मांग में इजाफा हो गया है। इन दिनों दुकानदार भी नाना प्रकार की गजक व तिल के व्यजंन बनाने में जुटे हुए हैं। हालांकि महंगाई की मार से तिल के व्यंजन व गजक भी अछूती नहीं रही है, लेकिन इसके बाद भी लोगों में तिल के व्यजंनो के प्रति उत्साह देखने को मिल रहा है।


दोगुना हुआ तिल्ली के लड्डू का भाव : गजक आदि के व्यवसाय से जुड़े लोगों ने बताया कि इस बार तिल्ली का उत्पादन कम होने के कारण तिल्ली के लडï्डू का भाव करीब दोगुना तक बढ़ गया है। गत वर्ष तिल्ली के लड्डू जो 80 रुपए किलो तक बिक रहे थे। इस बार 160 रुपए किलो तक बिक रहे हैं। इसी प्रकार गजक के भावों में भी चालीस रुपए प्रति किलो तक का इजाफा हो गया है। गत वर्ष गजक 160 रुपए किलो तक बिक रही थी । इस बार 200 रुपए तक खर्च करने पड़ रहे हैं।


दया प्रशिक्षण
बहरावण्डा खुर्द. कस्बे के अटल सेवा केंद्र पर रविवार को क्षेत्र के युवा विद्यार्थियों को डिजिटल साक्षरता अभियान की जानकारी दी गई व सूचना तकनीकी के तहत प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षक दीपक गोयल ने बताया कि डिजिटल साक्षरता अभियान के तहत क्षेत्र के युवाओं को नि:शुल्क प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसके जरिए इंटरनेट के संचालन ईमेल का प्रयोग करना डिजिटल ट्रांजेक्शन करना आदि के बारे में प्रशिक्षण दिया। इस दौरान कई प्रशिक्षणार्थी उपस्थित थे। इसी प्रकार आगामी कुछ दिनों में करीब 300 युवाओं को प्रशिक्षित किया जाएगा

बड़ी खबरें

View All

सवाई माधोपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग