
सवाईमाधोपुर के कनकवीर हनुमान मंदिर पर सत्संग करती महिलाएं।
सवाईमाधोपुर. दशहरा मैदान के पास स्थित कनकवीर हनुमान मंदिर पर विराजित शिव पंचायत पर बुधवार को महिला मण्डल की ओर से छप्पन भोग की झांकी सजाई गई। आयोजन से जुड़े राकेश सोनी ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान सत्संग किया गया। इसमें महिलाओं ने एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुतियां दी। कार्यक्रम के समापन पर प्रसाद वितरण किया गया।
बाबा रामदेव की बाइक यात्रा 28 को
सवाईमाधोपुर. बाबा रामदेव की छठवीं मोटर साइकिल यात्रा 28 अगस्त सुबह 11 बजे रैगर मोहल्ला स्थित बाबा रामदेव मंदिर से रवाना होगी। यात्रा सवाईमाधोपुर से टोंक, डिग्गी कल्याण, किशनगढ़, खुण्डियाश, पुष्कर, मेड़ता, औसियामाता, फलौदी होकर बाबा रामदेवरा पहुंचेगी।
शोभायात्रा एक को
सवाईमाधोपुर. बलदेव महाराज विकास एवं सेवा समिति के तत्वावधान में एक सितम्बर को शहर में पंच कुम्हारान शेरपुरया पाड़ा से बलदेवजी की शोभायात्रा निकाली जाएगी। यह जानकारी अध्यक्ष रामनिवास ने दी।
किए भजन-कीर्तन
बौंली. सावन मास में महिलाओं ने कस्बे के कामेश्वर मंदिर में संगीतमय कीर्तन किया।
मंदिर से जुड़ी पुष्पा गोयल ने बताया कि सावन माह की शुरुआत से ही मंदिर में नित्य अभिषेक, बिल्व पत्र चढ़ाना व दोपहर में महिलाओं द्वारा भजन कीर्तन किया जा रहा है
गाइडिंग के गुर सिखाए
सवाईमाधाोपुर. राजस्थान राज्य भारत स्काउट एवं गाइड के तत्वावधान में आवासन मण्डल स्थित स्काउट मैदान पर चल रहे गाइड ग्रुप प्रशिक्षण शिविर में छात्राध्यापिकाओं को गाइडिंग के गुर सिखाए। शिविर संचालिका बसंती शर्मा ने बताया ने संकेत पायनयरिंग आदि विधाओं की जानकारी दी। इस दौरान किरण महावर, उमा वर्मा, महावीर जैन आदि मौजूद थे।
प्रतिभा सम्मान समारोह की तैयारियां जोरों पर
भगवतगढ़. वैष्णव समाज के प्रतिभाशाली बालकों के 9 सितम्बर को होने वाले सम्मान समारोह की तैयारियां जोरों पर चल रही है। सम्मान समारोह अध्यक्ष लोकेन्द्र वैष्णव ने बताया कि समारोह को भव्य एवं सुव्यस्थित बनाने के लिए समाज के कार्यकर्ताओं की विभिन्न टीमें बनाकर उन्हें कार्य की जिम्मेदारियां सौंपी गई है। बुधवार को सम्मान समारोह कार्यक्रम के लिए गणेशजी को न्योता दिया। इसके बाद जिलाध्यक्ष रघुनाथ वैष्णव की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें तैयारियों की समीक्षा की गई। समारोह के पोस्टर का विमोचन किया गया। जिले भर में प्रचार प्रसार की जिम्मेदारी समारोह के अध्यक्ष लोकेश वैष्णव, सुरेश वैष्णव, विनोद वैष्णव, बनवारी वैष्णव, भरतलाल एवं ओमप्रकाश वैष्णव को दी गई।
Published on:
23 Aug 2018 02:48 pm
