11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

video किसान झेल रहे कुदरत की मार, अधिकारी मौन, कृषि उपज मण्डी व खरीद केन्द्रों पर तिरपाल का टोटा

किसान झेल रहे कुदरत की मार, अधिकारी मौन, कृषि उपज मण्डी व खरीद केन्द्रों पर तिरपाल का टोटा

2 min read
Google source verification
patrika

आलनपुर रोड स्थित कृषि उपज मण्डी परिसर में खुले में रखी कृषि जिन्स।

सवाईमाधोपुर. जिले में इन दिनों पल-पल में मौसम बदल हो रहा है। ऐसे में किसानों के लिए कुदरत की मार मण्डी में भी पीछा नहीं छोड़ रही है। सोमवार रात व मंगलवार सुबह क्षेत्र में बारिश हुई लेकिन समर्थन खरीद केन्द्रों व कृषि उपज मण्डी में बारिश से कृषि जिन्सों को भीगने से बचाने के पर्याप्त इंतजाम नहीं है। ऐसे में किसानों का लाखों का माल खुले आसमा तले रखा है। स्थिति ये है कि कई केन्द्रों पर प्लेटफार्म नहीं है और खुले में ही गेहूं, सरसों व चना की तुलाई हो रही है। ऐसे में तेज बारिश के दौरान उपज के खराब होने का अंदेशा बना है। इसके बावजूद भी मण्डी प्रशासन, राजफैड व एफसीआई के अधिकारी आंखे मूंदे बैठे है।
सरकारी खरीद केन्द्रों व कृषि उपज मंडी में किसानो की जिंसों को भीगने से बचाने के लिए सुरक्षा प्रबंधों का अभाव है। इस स्थिति के चलते किसानों का लाखों का माल भीगकर खराब हो जाता है। मण्डी प्रशासन की अनदेखी से बारिश से मंडी में किसानों की खुले में रखी जिंसों के भीगने की आशंका बनी है।

किसान भुगत रहे पीड़ा
जिले में कृषि उपज मण्डी प्रबंधन की लापरवाही तथा सरकारी केन्द्रों पर अव्यवस्थाओं का खामियाजा किसानों को भुगतना पड़ रहा है। यहां खुले में रखी किसानों की फसल को ढकने की पर्याप्त व्यवस्थाएं नहीं है,जबकि कृषि उपज मण्डी प्रबंधन की ओर से तिरपाल उपलब्ध कराने की व्यवस्था है।

खुले में तुल रहा माल
जिले में खरीद केन्द्रों पर मण्डी प्रबंधन ने खरीद शुरू होने से पूर्व भी छाया-पानी व बिजली में खानापूर्ति की। अब बारिश के समय फसल ढकने में लापरवारही बरत रहे है। इससे किसानों का लाखों का माल मण्डी परिसर में बाहर रखा है। आलनपुर रोड स्थित कृषि उपज मण्डी में इन दिनों 50 से 60 किसान कृषि जिन्सों की बेचने पहुंच रहे है। जिंसों को भीगने से बचाने के लिए पर्याप्त व्यवस्था नहीं है।

ये है कृषि उपज मण्डी में आवक
फसल आवक(बोरी)
गेहूं 1500
सरसों 1200
चना 500
उड़द 100
बाजरा 50
जौ 20 से 25
मैथी 10 से 20

ढकने की व्यवस्था कराएंगे
जिले में खरीद केन्द्रों व कृषि उपज मण्डी में बारिश के दौरान कृषि जिन्सों को ढकने के लिए तिरपाल की व्यवस्था कराई जाएगा। एक दो दिन में सभी केन्द्रों से जानकारी लेकर तिरपाल की व्यवस्था कराई जाएगी।
एसएस गुप्ता, अतिरिक्त चार्ज मण्डी सचिव, सवाईमाधोपुर

अवगत कराएंगे
जिले में खरीद केन्द्रों व कृषि मण्डियों में खुले में रखी कृषि जिन्सों की ढकने व तिरपाल की व्यवस्था कराने के लिए जिला कलक्टर व मण्डी प्रबंधन को अवगत कराया जाएगा। इससे बारिश आने से पूर्व जिन्सों को भीगने से बचाया जा सकें।
लटूरसिंह गुर्जर, जिलाध्यक्ष, किसान संघ, सवाईमाधोपुर

बड़ी खबरें

View All

सवाई माधोपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग