5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

टैंकरों से आपूर्ति में भुगतान का रोड़ा

लदाय विभाग टैंकरों से जलापूर्ति कराकर लोगों को राहत देने की बात कर रहा है। लेकिन हकीकत में विभाग का यह दावा भी खोखला साबित हो रहा है।
2 min read
Google source verification
sawaimadhopur

sawaimadhopur Tankers supply

सवाईमाधोपुर . जलदाय विभाग टैंकरों से जलापूर्ति कराकर लोगों को राहत देने की बात कर रहा है। लेकिन हकीकत में विभाग का यह दावा भी खोखला साबित हो रहा है। जलदाय विभाग के अधिकारियों की लापरवाही के चलते कई कॉलोनी में टैंकरों से भी जलापूर्ति नहीं हो रही है। सीमेंट फैक्ट्री की बात की जाए तो यहां भी कई मोहल्लों में अब तक इस सीजन में एक भी टैंकर नहीं भेजा गया है। इससे लोगों को परेशानी हो रही है। लोगों ने कई बार इस संबंध में विभागीय अधिकारियों व जिला कलक्टर को अवगत कराया है लेकिन कोई कार्रवाई नहीं होने से लोगों में रोष है।


टैंकरों का नहीं हो रहा भुगतान : जलदाय विभाग की ओर से नगर परिषद क्षेत्र में लोगोंं को पेयजल उपलब्ध कराने के लिए टैंकरों से जलापूर्ति कराई जा रही है, लेकिन अनुबंध पर कराई जा रही जलापूर्ति के एवज में विभाग की ओर से अब तक टैंकर चालकों व ठेकेदारों को भुगतान नहीं किया जा रहा है। ऐसे में भुगतान नहीं होने के कारण भी अब कई कॉलोनियों में टैंकरों से भी जलापूर्ति नहीं हो रही है।


टैंकरों से जलापूर्ति के एवज में ठेकेदारों ने विभागीय अधिकारियों को बिल भी दे दिए हैं। लेकिन भुगतान करना तो दूर अब तक विभाग की ओर से बिलों का परीक्षण की प्रक्रिया भी शुरू नहीं हो पाई है।

दूसरे दिन भी रहा ब्लॉक
सवाईमाधोपुर. मुंबई दिल्ली रेल लाइन पर मंगलवार को भी अप व डालन रेल लाइन पर रणथम्भौर-मखौली के बीच ब्लॉक लिया गया। स्टेशन अधीक्षक शिवलाल मीणा ने बताया कि अप लादन पर सुबह पांच से साढ़े आठ बजे तक व डाउन पर दोपहर एक से साढ़े तीन बजे तक अण्डरपास निर्माण व लाइन पर गार्डर डालने के लिए ब्लॉक लिया गया। इसके चलते कई ट्रेनें देरी से पहुंची। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

बड़ी खबरें

View All

सवाई माधोपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग