4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

लाभार्थियों को पीएम की सभा का दे रहे न्योता पीएम की सभा में 5500 लाभार्थियों को ले जाने का लक्ष्य

लाभार्थियों को पीएम की सभा का दे रहे न्योता पीएम की सभा में 5500 लाभार्थियों को ले जाने का लक्ष्य जिला प्रशासन के अधिकारी जुटे हैं तैयारियों में लाभार्थियों को बसों में ले जाया जाएगा भोजन के पैकेट का भी इंतजाम
2 min read
Google source verification
नरेन्द्र मोदी की जयुपर में होने वाली सभा

लाभार्थियों को सात जुलाई को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की जयुपर में होने वाली सभा

सवाईमाधोपुर . विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को सात जुलाई को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की जयुपर में होने वाली सभा में ले जाने के लिए जिला प्रशासन के अधिकारियों को खासा पसीना बहाना पड़ रहा है। अधिकारी व कर्मचारी योजनाओं के लाभार्थियों सूचित कर सभा में चलने का न्योता दे रहे हैं। इसके अलावा उनके लिए बसों, खाने-पीने सहित अन्य इंतजाम किए जा रहे हैं। गौरतलब है कि पीएम की सभा के लिए जिले से 5500 लाभार्थियों को ले जाने का लक्ष्य मिला है।


लाभार्थियों की सूची की तैयार
पीएम की सभा के लिए जिले से लाभार्थियों की सूची तैयार की गई है। इसमें प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना, उज्जवला योजना, पालनहार योजना, भामाशाह, बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम, श्रमिक कार्ड, मुद्रा योजना आदि के लाभार्थी शामिल किए हैं।


योजनावार दो-दो कर्मचारी लगाए
प्रत्येक योजनावार दो-दो कर्मचारी भी लगाए गए हैं। संबंधित कर्मचारी अपने से संबंधित योजना के लाभार्थियों के साथ जाएगा। उसके पास उन लाभार्थियों की बकायदा सूची भी रहेगी। वे लाभार्थियों को जयपुर में सभा स्थल पर योजना के बनाए गए सेक्शन में पहुंचाएंगे। वहीं कार्यक्रम खत्म होने बाद उनको वापस बस से गन्तव्य तक पहुंचाएंगे।


भोजन का भी करेंगे इंतजाम
जिले से जाने वाले लाभार्थियों के लिए भोजन का भी इंतजाम किया जाएगा। इसके लिए बसों के साथ ही उनके लिए भोजन के पैकेट रखवा दिए जाएंगे। इसका जिम्मा रसद विभाग के अधिकारियों को सौंपा गया है।


सवा सौ से ज्यादा बसें जाएंगी

पीएम के दौरे को लेकर जिला स्तर पर तैयारियां जोर-शोर से की जा रही है। जिले से साढ़े पांच हजार लाभार्थियों को ले जाने का लक्ष्य है। इनकी सूची तैयार कर उनको सूचित किया जा रहा है। उनके लिए करीब सवा सौ से ज्यादा बसों व भोजन की व्यवस्था की गई है।
पीसी पवन, जिला कलक्टर, सवाईमाधोपुर

फायरिंग मामले में चार आरोपी गिरफ्तार
चौथ का बरवाड़ा. कस्बा थाना क्षेत्र के बिंजारी गांव में पिछले दिनों जमीन विवाद को लेकर फायरिंग होने के मामले में पुलिस ने बुधवार को चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। थानाधिकारी रामसिंह यादव ने बताया कि जमीन विवाद को लेकर गत दिनों दो भाई आपस में भिड़ गए। इस दौरान एक पक्ष की ओर से देशी कट्टे से फायर कर दिया गया। ऐसे में दूसरे पक्ष का एक युवक घायल हो गया। बुधवार को मुखबिर की सूचना पर एएसआई मुरारीलाल व नरेंद्र सिंह द्वारा सवाईमाधोपुर में दबिश देकर चार आरोपी मुरारीलाल, इंद्रराज, महेंद्र, मनराज उर्फ मिनी को गिरफ्तार किया है।

बड़ी खबरें

View All

सवाई माधोपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग