गंगापुरसिटी. लक्ष्मी देवी सेवा संस्थान की ओर से चलाए जा रहे अभियान के तहत सोमवार को संस्थान के पदाधिकारी एवं मातृशक्ति ने वसुंधरा कॉलोनी स्थित मीन भगवान मन्दिर परिसर में परिण्डे लगाए। मुख्य अतिथि समाज सेविका एवं लेखिका विमला मीणा ने इनमें पानी भरकर कार्यक्रम की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि संस्थान का ये पुनीत कार्य है। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि राजकीय महाविद्यालय में राजनीतिक विज्ञान के व्याख्याता सोनू मीना थे। संस्थान के सह संयोजक उत्तम शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम में कई महिलाएं शामिल हुई। कोषाध्यक्ष चंद्रशेखर दुबे ने कहा कि परिण्डों में पानी भरने की जिम्मेदारी भी क्षेत्र की महिलाओं ने ली है। कार्यक्रम में नर्बदा मीणा, सरोज मीणा, रमेशी मीणा, फूल बाई, ऊषा, राजंती, लीला, रंगलाल पटेल भी थे।