11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मंडी में किसानों को छाया में बैठाने के लिए लगाया टेंट हटवाया

मंडी में किसानों को छाया में बैठाने के लिए लगाया टेंट हटवाया

2 min read
Google source verification
 मण्डी में टेंट हटाते कर्मचारी।

चौथ का बरवाड़ा. मण्डी में टेंट हटाते कर्मचारी।

चौथ का बरवाड़ा . कस्बे में छह जून को मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का दौरा होने के कारण यहां सभी विभागीय अधिकारी अलर्ट थे। सभी सरकारी कार्यालय साफ -सफाई से चमन हो रहे थे। साथ ही सरकारी कार्यलयों में आम लोगों की सुनवाई तथा बैठने के लिए बेहतर व्यवस्था की गई थी। इसी तरह कृषि उपज मंडी में भी मंडी समिति की ओर से तुलाई करवाने आए किसानों के लिए मंडी में बैठने के लिए टेंट लगवाकर छाया की व्यवस्था की गई थी,

लेकिन सीएम का दौरा पूरा होने के बाद किसानों को छाया में बैठाने के लिए लगाया गया टेंट हटवा दिया गया। इस दौरान मंडी में तुलाई के लिए आए किसानों ने बताया कि मंडी बैठने को लेकर छाया की व्यवस्था नहीं होने से किसानों को तेज धूप में खड़ा रहना पड़ रहा है। साथ ही बताया कि सीएम के दौरे के दौरान तो मंडी समिति की ओर से किसानों के बैठने के लिए छाया करने के लिए टेंट की व्यवस्था की गई, लेकिन बाद में उसे हटा दिया।


टेंट को हटाया नहीं गया है। अंधड़ के कारण फट गया होगा। वापस लगवा देंगे।
रामपाल शर्मा, सचिव कृषि उपज मंडी समिति, सवाई माधोपुर

विद्यालयों पर लटका मिला ताला
कुंडेरा. शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने ग्रामीणों के साथ शुक्रवार को सरकारी विद्यालयों का औचक्क निरीक्षण किया। इसमें कई विद्यालयों में ताले लटके मिले। वहीं संबंधित अध्यापक गायब मिले। सरकार द्वारा गर्मी की छुट्टियों में सरकारी विद्यालय में नामांकन बढ़ाने व पोषाहार को चालू रखने के लिए सुबह ११ बजे तक पोषाहार प्रभारी को विद्यालय समय में उपलब्ध रहने के निर्देश दिए गए हैं, लेकिन खिलचीपुर बालिका विद्यालय में तय समय में ताला लटका मिला। वहीं विद्यालय के बाहर कीचड़ में गंदगी जमा हो रही थी। कुंडेरा में भी विद्यालय परिसर में चारों तरफ गंदगी जमा थी। वहां सिर्फ पोषाहार बनाने वाले के भरोसे ही विद्यालय चल रहा था। इससे पहले टीम द्वारा निरीक्षण किया गया तो जगह-जगह गंदगी जमा थी।


परिणाम घोषित कराने की मांग

सवाईमाधोपुर. रीट बचाओ संघर्ष समिति के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री के नाम जिला कलक्टर को ज्ञापन सौंपकर रीट २०१७ लेवल तृतीय श्रेणी अध्यापक भर्ती परीक्षा पर लगी रोक हटवाकर शीघ्र परिणाम घोषित कराने की मांग की है। समिति के जिला प्रभारी मुकेश सिंह गुर्जर ने बताया कि परिणाम पर रोक होने से अभ्यार्थियों में रोष है।

बड़ी खबरें

View All

सवाई माधोपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग