scriptबाढ़ देहरी गांव में मिले युवक-युवती के शव, पेड़ से लटका था युवती का शव, पास में ही युवक का शव भी पड़ा मिला जानिए पुरा मामला | The body young man found in Flood Deher village hanged the tree | Patrika News

बाढ़ देहरी गांव में मिले युवक-युवती के शव, पेड़ से लटका था युवती का शव, पास में ही युवक का शव भी पड़ा मिला जानिए पुरा मामला

locationसवाई माधोपुरPublished: Aug 23, 2018 08:59:13 pm

Submitted by:

Vijay Kumar Joliya

www.patrika.com/rajasthan-news

sawaimadhopur

sawaimadhopur crime

बाटोदा. बाटोदा थानान्तर्गत बाढ़ देहरी गांव में गुरुवार को बाजरे के खेत में एक पेड़ से युवती का शव लटका मिलने एवं वहीं पास में ही एक युवक का शव मिलने से गांव में सनसनी फैल गई। ग्रामवासियों ने शव देखते उन्होंने पुलिस को सूचना दी। इस पर बाटोदा थानाधिकारी विनोद कुमार मीना ने मय जाब्ते के मौके पर पहुंचे।
थानाधिकारी विनोद मीना ने बताया कि युवती की शिनाख्त बाढ़ देहरी की मिन्टी बाई माली (22) पुत्री हरिकेश माली के रूप में हुई है। वहीं युवक की पहचान राकेश (22) पुत्र श्योनारायण मीना निवासी सवांसा थाना लालसोट के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग का प्रतीत हो रहा है।
युवती ने लगाया था फंदा, युवक ने विषाक्त खाने की आशंका
पुलिस ने बताया कि मौके पर एक पेड़ पर अपनी चुन्नी बांधकर युवती ने फंदा लगा रखा था। युवती के पास में ही युवक का शव बाजरे के खेत में मिला। संभवतया उसके विषाक्त पदार्थ खाकर जान देने की आशंका जताईजा रही है।

लालसोट में हुई थी युवती की शादी
थानाधिकारी ने बताया कि युवती की शादी ग्राम चुन्ड्यास थाना लालसोट के पप्पू माली के साथ हुई थी, लेकिन वह पीहर में ही रह रही थी। पुलिस के अनुसार वह शादी के बाद से ही सुसराल नहीं जा रही थी। क्योंकि उसे लड़का पसंद नहीं था।

केप्सन- बीटी 2408 सीए—बाटोदा थाने के बाढ देहरी गांव में पेड़ से लटके युवती के शव को उतारते पुलिस कर्मी व पास में पड़ा युवक का शव
बीटी 2408 सीए-घटना स्थल पर जमा लोग।
दो अलग-अलग गांवों में महिलाओं ने खाया विषाक्त, पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया भर्ती

सवाईमाधोपुर. जिले में गुरुवार को दो अलग-अलग गांवों में महिलाओं विषाक्त सेवन कर लिया। इससे परिजनों ने दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जिला अस्पताल चौकी पुलिस के अनुसार सीणोली निवासी महिला प्रियंका (20) पत्नी विक्रम मीणा विषाक्त सेवन कर लिया। तबीयत खराब होने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है। प्रियंका की कुछ माह पूर्व ही विक्रम मीणा के साथ शादी हुई थी। इधर, घटना के बाद मजिस्ट्रेट ने जिला अस्पताल पहुंचकर सामने महिला के बयान दर्ज किए। उधर दूसरी ओर पांचोलास गांव में रेशमा देवी (30) ने विषाक्त पी लिया। परिजनों ने उसे भी अचेतावस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराया। विषाक्त सेवन के कारणों का पता नहीं चला है। शहर पुलिस उपाधीक्षक सौरभ तिवारी ने जिला अस्पताल पहुंचकर घटना के बारे में जानकारी ली। पुलिस जांच में जुटी है।

इनका कहना है…
जिले में दो अलग-अलग गांवों से महिलाओं के विषाक्त पदार्थ खाने का मामला आया है। सिनोली गांव में विषाक्त पदार्थ सेवन मामले में मजिस्ट्रेट के समक्ष महिला के बयान दर्ज किए गए। महिला की हालत अब ठीक है। पांचोलास में विषाक्त पदार्थ सेवन करने वाली महिला की हालत गंभीर है। उसके बयान नहीं हो सकें।
सौरभ तिवारी, शहर पुलिस उपाधीक्षक, सवाईमाधोपुर

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो