
प्रधानमंत्री आवास योजना
सवाईमाधोपुर। प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत वर्ष 2024-25 में आवंटित लक्ष्यों में देशभर के 10 लाख लाभार्थियों के आवासों की स्वीकृति एवं प्रथम किस्त प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लाभार्थियों के खातों में भुवनेश्वर (उड़ीसा) से सीधा हस्तांतरित करेंगे। इसके लिए जिला स्तरीय कार्यक्रम रामसिंहपुरा स्थित राजीव गांधी क्षेत्रीय प्राकृतिक विज्ञान संग्रहालय के ऑडिटोरियम में होगा। इसी प्रकार पंचायत समिति एवं ग्राम पंचायत स्तरीय समारोह होंगे।
जिला कलक्टर डॉ खुशाल यादव ने बताया कि जिला व पंचायत स्तरीय कार्यक्रम में पीएम आवास योजना ग्रामीण के लाभार्थियों को प्रतीकात्मक रूप से चाबियां, आवास पूर्णता प्रमाण पत्र, श्रीफल एवं शॉल प्रदान की जाएगी। इसके अलावा अन्य लाभार्थियों को आवास स्वीकृति पत्र भी प्रदान किए जाएंगे। मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद हरिराम मीणा ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत आवास पूर्ण करवाने वाले लाभार्थियों का मंगलवार को गृह प्रवेश समारोह भी होगा।
Published on:
17 Sept 2024 05:48 pm
बड़ी खबरें
View Allसवाई माधोपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
