5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रात के अंधेरे में अंधड़ का कहर

रात के अंधेरे में अंधड़ का कहर सवाईमाधोपुर. जिला मुख्यालय पर सोमवार को मौसम के मिजाज में बदलाव आ गया। सुबह तेज हवा के साथ अंधड़ चलने लगा। इससे आसमान में धूल का गुबार उठ गया। रात को अंधड़ ने कहर ढाया।
2 min read
Google source verification
रात के अंधेरे में अंधड़ का कहर  सवाईमाधोपुर. जिला मुख्यालय पर सोमवार को मौसम के मिजाज में बदलाव आ गया। सुबह तेज हवा के साथ अंधड़ चलने लगा। इससे आसमान में धूल का गुबार उठ गया। रात को अंधड़ ने कहर ढाया।

रात के अंधेरे में अंधड़ का कहरसवाईमाधोपुर. जिला मुख्यालय पर सोमवार को मौसम के मिजाज में बदलाव आ गया। सुबह तेज हवा के साथ अंधड़ चलने लगा। इससे आसमान में धूल का गुबार उठ गया। रात को अंधड़ ने कहर ढाया।

रात के अंधेरे में अंधड़ का कहर

सवाईमाधोपुर. जिला मुख्यालय पर सोमवार को मौसम के मिजाज में बदलाव आ गया। सुबह तेज हवा के साथ अंधड़ चलने लगा। इससे आसमान में धूल का गुबार उठ गया। रात को अंधड़ ने कहर ढाया। कई जगहों पर पेड़ उखड़े तो कहीं पर पोल गिर गए। गांवों में बिजली ठप हो गई।

पीपलवाड़ा. कस्बे में शनिवार रात्रि को तेज अंधड़ से कई जगहों पर नुकसान हुआ। हालांकि अंधड़ के साथ हल्की बरसात होने से तापमान में गिरावट हुई। इससे ग्रर्मी से राहत मिली। लोकेश शर्मा ने बताया कि डिडवाडी गांव में किसान सत्यनारायण गुर्जर, हरिनारायण योगी, रामसहाय बैरवा की कुएं पर लगी सोलर प्लेटें उखड़ गई। किसानों को नुकसान हुआ है। साथ ही जीएसएस भाड़ौती से पीपलवाड़ा जीएसएस आ रही 33 केवी का तार और पोल टूट गए। गनीमत रही कि रात्रि का समय था, लोग घरों में थे हादसा टल गया। इधर दो दिन बिजली आपूर्ति बाधित रही। गांवों में बिजली आपूर्ति चालू नहीं होने से लोग परेशान रहे। लोगों ने किसानों के सहयोग की मांग की है।

उठा धूल का गुबार...

सवाईमाधोपुर. जिला मुख्यालय पर सोमवार को मौसम के मिजाज में बदलाव आ गया। सुबह तेज हवा के साथ अंधड़ चलने लगा। इससे आसमान में धूल का गुबार उठ गया। सुबह अंधड़ के बाद ठण्डी हवा चलने के कारण लोगों को गर्मी से राहत मिली। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार मौसम में बदलाव आने के कारण तापमान में भी खासी गिरावट दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 45 डिग्री से गिरकर 38 डिग्री पर आ गया। वहीं शाम को भी मौसम सुहाना रहा। शाम के समय में लोग पार्क में घूमते नजर आए।

पेड गिरने से युवक घायल

अंधड़ के दौरान आलनपुर में एक पेड भी टूट गया। इस दौरान पेड़ के नीचे दबने से एक युवक घायल हो गया। इसके बाद लोगों ने युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां युवक का उपचार चल रहा है।

बड़ी खबरें

View All

सवाई माधोपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग